26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bakrid 2018: बकरीद को लेकर संशय खत्म, बाजारों में शाहरुख, सलमान और बाहुबली बकरे की बढ़ी डिमांड

Eid-Ul-Adha Bakrid 2018 : अब 23 अगस्त को नहीं 22 अगस्त को मनाई जाएगी बकरीद, देवबंदी ने किया ऐलान, बकरों की दी जाएगी कुर्बानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 18 Aug 2018, 1:35 PM IST

bakrid

बकरीद को लेकर संशय खत्म, बाजारों में शाहरुख, सलमान और बाहुबली बकरे की बढ़ी डिमांड

नोएडा। इस्लामिक धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक ईद-उल-अजहा यानी bakrid 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इससे पहले बकरीद की तरीख को लेकर संशय की स्थिती थी। लोग पूछ रहे थे कि बकरीद कब है, किस दिन कुर्बानी दी जाएगी। दरअसल2018 में पहले बकरीद 23 अगस्त को मानाने का ऐलान किया गया था। लेकिन अब यह तय हो गया है कि बकरीद का त्यौहार 22 अगस्त को ही मनाया जाएगा। क्योंकि रविवार को ही चांद नजर आ गई था। बकरीद, रमजान के ईद के 70 दिन बाद मनाई जाती है। सहारपुर के देवबंद में भी प्रदेश में 22 अगस्त को बकरीद मनाने का ऐलान किया है। हालाकि जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब में 21 अगस्त, 2018 को ईद उल अज़हा का त्यौहार मनाया जाएगा।


बकरीद के लिए सज गए बाजार-
वैसे बकरीद को ईद-उल-अज़हा , कुर्बानी ईद और ईद-उल-जुहा जैसे नामों से भी लोग जानते हैं लेकिन इस त्यौहार का अंग्रेजी में नाम Eid-U l-Adha है। बकरीद के पास आते ही बाजारों की रौनक भी बढ़ती जा रही है। जहां लोग कपड़े सजावट, बर्तन सहित तमाम खरीददारी कर रहे हैं। वहीं इस त्यौहार में सबसे खास बात होती है कि इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। जिसकी वजह से बाजारों में तरह-तरह के बकरे बेचे जाने लगे हैं। ऐसे में सभी बकरा खरीद रहे हैं।


इन बकरों की बढ़ी डिमांड-
बाजारों में तरह तरह के बकरे मिल रहे हैं जिनमें बाहुबली, सलमान और शाहरूख, सलमान जैसे तरह-तरह के बकरे बाजार में हजारों से लेकर लाखों में बेचे जा रहे हैं।

क्यों देते हैं कुर्बानी-
इस्लामिक धर्म के मुताबिक ईद-उल-जुहा का सही मतलब है क़ुरबानी की ईद। क्योंकि हज़रत इब्राहिम ने इसी दिन अपने पुत्र हज़रत इस्माइल की अल्लाह के नाम पर क़ुर्बानी दी थी। तभी से इस्लामी कैलेंडर के अनुसार धू-अल-हिज्जा महीने की 10 तारीख थी उसी की याद में दुनिया के मुसलमान बक़रीद का त्यौहार मनाते हैं।