24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhath Puja 2021: निरहुआ के साथ आम्रपाली ने शुरू की छठ पूजा, वायरल हो रहा है वीडियो

Chhath Puja 2021: इस गाने में अम्रपाली निरहुआ की पत्नी के रोल में हैं। इस गाने पर रील्स वीडियो बन भी रहे हैं और शेयर भी हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 9 Nov 2021, 12:46 PM IST

amrapali_and_niruha.jpg

Chhath Puja 2021: आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस छठ को धूमधाम से मनाने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर छठ से जुड़ी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज एक्टर-एक्ट्रेस पोस्ट करने लगे हैं। इसी मौके पर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का एक रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से साथ दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें : Chhath Pooja 2021: छठ पूजा के लिए सज-धज कर तैयार हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा

आम्रपाली ने शेयर किया है रील वीडियो

बीते दिनों भोजपुरी एक्टर-सिंगर दिनेश लाल उर्फ निरहुआ और अम्रपाली दुबे का एक छठ गीत रिलीज हुआ जिसके बोल हैं ‘दउरा में दिया बारा बलम’। एक्ट्रेस अम्रपाली ने इसी गाने का रील्स वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस रील पर एक्ट्रेस के फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

निरहुआ की पत्नी की रोल में दिख रही हैं आम्रपाली

इस गीत को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। एक दिन में इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। दिनेश लाल यादव अपने अंदाज में छठ पूजा में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में अम्रपाली निरहुआ की पत्नी के रोल में हैं। इस गाने पर रील्स वीडियो बन भी रहे हैं और शेयर भी हो रहे हैं।

बढ़ती जा रही है छठ की लोकप्रियता

बता दें कि आस्था के महापर्व छठ पूजा के त्योहार की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। छठ पूजा एक ऐसा त्योहार है जिसकी लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। उत्तर भारत से शुरू हुआ इस त्योहार को देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : Weather Updates: महापर्व छठ पर तापमान 10 डिग्री तक जाने के आसार, पड़ने लगी ठंड छाने लगी धुंध