30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा
भाजपा के इस मंत्री से पत्रकार ने पूछा ये सवाल तो हो गए आग बबूला फिर किया ये काम, देखें वीडियो
Play video

भाजपा के इस मंत्री से पत्रकार ने पूछा ये सवाल तो हो गए आग बबूला फिर किया ये काम, देखें वीडियो

पूर्व प्रधानमंत्री की कलश यात्रा में पहुंचे थे मंत्री
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 26 Aug 2018, 1:20 PM IST

रामपुर।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में 16 अगस्त 2018 को देहांत हो गया। जिसके बाद उनकी अस्थियों का प्रदेश की सभी नदियों में विसर्जन किया जा रहा है। इसी के चलते रामपुर जिले में भी अटल जी की अस्थियां पहुंची।जहां भाजपईयों ने फूलों के साथ उनका स्वागत किया। अटल जी की अस्थियों का स्वागत करने आए योगी सरकार की कैबिनेट के पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया। वहीं जब उनसे एक सवाल किया गया तो वह आग बबूल होकर वहां से चले गए।

दरअसल, जिले में एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का स्वागत किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के संस्थापकों में गिने जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के आसपास कूड़ा करकट और गंदा पानी भरा हुआ है। जिस पर अभी तक भी किसी की नजर नहीं गई

बता दें कि राजधानी दिल्ली से 195 किलोमीटर दूर रामपुर जिले की शुरुआत जिलाधिकारी आवास से होती है। वहीं जिलाधिकारी आवास के बिल्कुल बराबर में ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगी हुई है। जिसके आसपास कूड़ा करकट ही नहीं बल्कि बरसात का गंदा पानी भरा रहता है। हर दिन जिलाधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी यहां से गुजरते हैं, लेकिन आज तक भी किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी।