20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: नोएडा में दिखा अजब नजारा, सुनसान सड़क पर घूम रहा जंगली जानवर

Highlights . कोरोना वायरस से फैली महामारी की वजह से पूरा भारत लॉकडाउन . सेक्टर-38 ए है नोएडा का पॉश एरिया . जीआईपी मॉल में दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में आते है लोग  
2 min read
Google source verification
lock.jpg

नोएडा। कोरोना वायरस से फैली दुनियाभर में महामारी रोकने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत को 21 दिन का लाॅकडाउन किया हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। हालांकि, इसका असर गौतमबुद्ध नगर समेत देशभर में दिखाई दे रहा है। इसी बीच नोएडा के जीआईपी मॉल के बाहर एक जंगली जानवर पहुंच गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। उसे रेस्क्यू कर शहर से बाहर निकाला गया।

नोएडा में भी कोरोना वायरस से तेजी के साथ पैर पसारे है। जिसकी वजह से गौतमबुद्ध नगर को 22 मार्च को ही लॉकडाउन कर दिया गया। नोएडा मेंं अभी तक 14 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। नोएडा के सेक्टर-39 सरकारी अस्पताल व ग्रेटर नोएडा के जिम्स में सभी संक्रमित का उपचार किया जा रहा है। साथ ही जिला प्रशासन विदेशों से आए व आने वाले नागरिकों पर भी नजर बनाए हुए है। लॉकडाउन के बीच पुलिस सभी को जरुरत का सामान भी पहुंचा रही है।

कोरोना वायरस के कारण नोएडा में सन्नाटा छाया हुआ है। सारे मॉल और बाजार बंद है। शुक्रवार को इसी बीच एक अलग नजारा देखने को मिला। जंगलों में घूमने वाली नीलगाय सेक्टर 38-ए स्थित जीआईपी मॉल के पास घूमती मिली हुई। हालांकि, वहां रहने वाले कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया। यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। बताया गया है कि पुलिस की टीम ने नीलगाय को जंगल की तरफ निकाल दिया है। दरअसल, नोएडा का सेक्टर-38 ए सेक्टर पॉश सेक्टरों में माना जाता है। यहां जीआईपी मॉल समेत कई बड़ी मार्केट है।