
सावधान: इस युवती की आर्इ काॅल तो उठाइए मत, नहीं तो आ सकती है मुसीबत
मेरठ।अगर आप के पास इस युवती की मिस काॅल या काॅल आती है तो सावधान हो जाइए।कहीं एेसा न हो काॅल उठाते ही आप इस मुसीबत का शिकार हो जाए।इसकी वजह युवती द्वारा अब तक कर्इ लोगों को मुसीबत में डालना है।वहीं एक युवती ने अब युवती के खिलाफ मामले की शिकायत एसपी क्राइम से शिकायत कर कार्रवार्इ की मांग की है।
खुद को मुसीबत में पड़ता देख शख्स ने दी शिकायत
मेरठ के रजबन निवासी प्रतिश कुमार ने बताया करीब एक महीना पहले उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। उसने वापस कॉल किया तो एक लड़की थी। जिसने अपना नाम प्रियंका बताया।प्रतिश उससे बात करने लगा। बाद में युवक को पता चला कि यह लड़की उसकी पड़ोसन है और उसका असली नाम दूसरा है। इसके बाद युवक ने लड़की से बात करना बंद कर दिया। उधर लड़की ने शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया। प्रतिश का कहना है कि उसने बात करना। इसलिए बंद कर दिया, क्योंकि यह लड़की पहले भी एक युवक को अपने प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर चुकी है। युवक का कहना है कि युवती उस पर शादी का दबाव डाल रही है। शादी नहीं करने पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पर धमकी दे रही है।
परिवार वालों को दी जानकारी तो उन्होंने युवती का ही दिया साथ
प्रतिश ने इस संबंध में लड़की के परिवार वालों को भी बताया। लेकिन आरोप है कि वह भी उसी का ही साथ दे रहे हैं। अब पीड़ित युवक ने एसपी क्राइम शिवराम यादव को शिकायत पत्र देकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रतीश का कहना है कि यह युवती कई लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर चुकी है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि इस प्रकरण की जांच सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल को सौंपी है। जांच के बाद युवती पर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
5 Jul 2018, 5:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.