14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया तो एप के जरिए होगा चालान

एक्सप्रेस-वे पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को टोल प्लाजा पर चालान थमा दिया जाएगा।

2 min read
Google source verification

ग्रेटर नोएडा।यमुना एक्सप्रेस-वे पर आए दिन तेज रफ्तार के कारण होने वाले हादसे होते रहते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए अब सोमवार से तेज रफ्तार वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। दरअसल, तेज वाहन चलाने वालों की सूचना एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद जाएगी और इन लोगों का चालान एप के जरिए ऑनलाइन काटा जाएगा। जिसे अगले टोल पर ड्राइवर को थमा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : इन लोगों को मुफ्त में मिलेगा विश्व की सबसे बड़ी मेडिकल बीमा योजना का लाभ

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार से सीसीटीवी कैमरों के जरिये तेज वाहनों पर नजर रखी जाएगी। जैसे ही कोई चालक तेज वाहन चलाएगा उसकी सूचना एप के जरिये कंट्रोल रूम पहुंचेगी और वहां से वाहन का चालान बन जाएगा। इस चालान को अगले टोल प्लाजा पर ड्राइवर को थमा दिया जाएगा। इसके साथ ही चालान की एक कॉपी आरटीओ आफिस को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें : अपने खाते से ऐसे लिंक करें आधार, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच बने यमुना एक्सप्रेस-वे पर आए दिन हादसों होते रहते हैं। यहां लगातार होने वाले हादसों के पीछे कहीं न कहीं ओवर स्पीडिंग यानि तेज रफ्तार वाहन जिम्मेदार हैं। जबकि एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति सीमा तय की गई है। लेकिन फिर भी लोग इसका पालन नहीं करते। इसे रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है।

Video : बेटे ने पिता को घर से निकाला, अब रास्ते पर रहने को मजबूर

इसके जरिए ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालक एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाएंगे और इनका चालान किया जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हुए हैं कि यदि कोई व्यक्ति तीन बार से अधिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे नोटिस जारी किया जाए।