scriptउम्मीदवारों की सूची जारी होते ही कांग्रेस हुई दो फाड़! राहुल और प्रिंयका तक पहुंचा मामला | conflict between congress leader in gautam buddh nagar | Patrika News

उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही कांग्रेस हुई दो फाड़! राहुल और प्रिंयका तक पहुंचा मामला

locationनोएडाPublished: Mar 17, 2019 01:21:33 pm

Submitted by:

virendra sharma

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर डॉ. अरविंद सिंह को टिकट दिया गया है
टिकट को लेकर एक कांग्रेसी नेता ने फेसबुक पर पोस्ट किया है
 

नोएडा. कांग्रेस ने शनिवार को उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। उत्तर प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट भी शामिल है। गौतमबुद्ध नगर सीट पर ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे के नाम का ऐलान होते ही कांग्रेसियों में नाराजगी हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेसी नेता ने यूपी प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर को आड़े हाथ लेते हुए टिकट बांटने में धनबल का आरोप लगाया है। जिसके बाद चर्चा है कि जिले में टिकट को लेकर कार्यकर्ता दो फाड़ हो गए है। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं में फुट से इंकार किया है।
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुराज सिंह ने अपने फेसबुक पर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए इस सीट पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने फेसबुक पर 2 पोस्ट शेयर की है। बता देंं कि रघुराज सिंह ने भी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से टिकट मांगा था। महानगर प्रवक्ता पवन शर्मा का कहना है कि पार्टी में कोई फुट नहीं पड़ी है। रघुराज सिंह ने जो पोस्ट किया है, वह व्यक्तिगत है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिताम्बर शर्मा का कहना है कि बाहरी प्रत्याशी उतारने के बाद में कांग्रेसियों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि मीटिंग कर बाहरी प्रत्याशी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर न उतारने की मांग हाईकमान से की गई थी। उन्होंने कहा कि हाईकमान की तरफ से जो प्रत्याशी उतारा गया है, उसे कोई नहीं जानता है।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के भतीजे ने थामी बागडोर, किया यह काम

rahul
यह लिखा पोस्ट में

#राजब्बर_जी_गौतमबुद्धनगर #लोकसभा_टिकट_को_बेचने_में #कितने_का_सौदा_तय_किया कृपया जनता को भी अवगत कराइये की आप कितने पारदर्शी है। श्रीमति प्रियंका गांधी जी व श्री राहुल गांधी जी को भी पता चले कि हमारा प्रदेश कॉंग्रेस का अध्य्क्ष टिकटों का सौदा कितने में करता है वो भी भाजपाइयो से मिलकर।
दूसरी पोस्ट

#गौतमबुद्धनगर_लोकसभा_में #कॉंग्रेस_का_टिकट_सिंधिया_जी_व_राणा_गोस्वामी_जी_ने #बेच_दिया_है! मेरा सवाल है श्री राहुल गांधी जी व श्रीमति प्रियंका गांधी जी को बदनाम करने की एक साजिश रची गई है? इस उम्मीदवार का किसने सर्वे किया,किसने रिकमेंड किया,इसका बायोडेटा क्या है,इसकी कॉंग्रेस में क्या पृष्टभूमि है। इन सबके बाबजूद इनके पिता बसपा में मंत्री रहे है। फिलहाल भाजपा में है फिर भी इनको टिकट देना धनबल का करिश्मा नही तो ओर क्या? में एक कॉंग्रेसी हूँ और कॉंग्रेस की लीडरशिप से मेरा सवाल है कि इन धन पशुओं की गुलामी से कार्यकर्ताओ को जबतक मारते रहोगे कॉंग्रेस का सर्वाइवल नही हो सकता। इसकी जांच की जाय? पहले की परंपरा जारी रखी है पश्चिम के दोनों प्रभारियों ने!
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए आई अच्छी खबर, इतने मुस्लिमों ने थामा दामन

इन्हें मिला टिकट

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉ. अरविंद सिंह चौहान को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर जिले के 22 कांग्रेसी नेताओं ने दावेदारी ठोकी थी। लेकिन कांग्रेस ने अरविंद पर दांव लगाया है। डॉ. अरविंद सिंह चौहान के पिता ठाकुर जयवीर सिंह बसपा में अलीगढ़ से जिलाध्यक्ष से लेकर कैबिनेंट मंत्री बने। जयवीर सिंह बसपा से 2002 और 07 में बरौली विधान सभा से विधायक चुने गए। जयवीर सिंह की पत्नी राजकुमारी चौहान ने 2009 में बसपा से टिकट लेकर लड़ी और जीत दर्ज की। 2014 में बसपा ने डॉ. अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया, लेकिन हार गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो