
बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश का पुलिस ने भरे बाजार में किया एनकाउंटर, चारों तरफ मच गर्इ भगदड़
नोएडा।शहर में स्थित सेक्टर-43 में भरे बाजार में बदमाशों को एक युवक से बाइक लूटने का हिसाब गोली घाकर चुकाना पड़ गया। वहीं आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हाे गया।वहीं पुलिस आैर बदमाशों के बीच गोली चलती देख लोगों में भगदड़ मच गर्इ।पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर कर आरोपी को कब्जे में ले लिया।साथ ही गोली आैर कारतूस भी बरादम किये।वहीं आरोपी का साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं।
बाइक लूटकर भाग रहे थे बदमाश
कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस के अनुसार बदमाश की पहचान सौरभ उर्फ गोली के रूप में हुई।उसके कब्जे से एक तमन्चा, करतूस लूटी हुर्इ आपचे बाइक बरामद हुर्इ है।पुलिस ने कॉबिंग आपरेशन चलाकर फरार बदमाश की तलाश भी की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। तस्वीर में घायल नज़र आ बदमाश बदमाश सौरभ उर्फ गोली, जिसे कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने सेक्टर-43 के पास सोम बाजार सदरपुर में बीच हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सेक्टर 39 थाना क्षेत्र से दो बदमाश मोटर साइकिल लूट कर भाग रहे थे।
बदमाशों ने खुद को घिरता देख कर दी थी फायरिंग
सूचना पर सेक्टर-43 सोम बाजार के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया।बदमाशों ने अपने आप को घिरा हुआ देखकर पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से सौरभ उर्फ गोली घायल हो गया। गोली लगते ही बदमाश जमीन पर गिर गया।जिसपर पुलिस ने मौका पाकर घायल बदमाश को पकड़ लिया। वहीं अपने साथी को गोली लगी देखकर दूसरा बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और फरार बदमाश की तलाश में जुट गर्इ है।पुलिस अधिकारियो की माने तो पकड़े गए बदमाश से एक तमन्चा बरामद, कारतूस और लूटी हुई अपाचे बाइक बरामद हुर्इ है। आरोप बदमाश सौरभ उर्फ गोली थाना बजरिया जिला कानपुर नगर का निवासी है। और इस समय खोडा कालोनी में रह रहा है।
Published on:
05 Nov 2018 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
