26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले को मिलेगा पुराना नाम तो दूसरे को क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के नाम पर रखने की तैयारी शुरू

योगी सरकार द्वारा इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलने के बाद अब अन्य जिलों के नाम बदलने की भी मांग उठने लगी है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 13 Nov 2018, 6:45 AM IST

cm

यूपी के इस जिले को मिलेगा पुराना नाम तो दूसरे को क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के नाम पर रखने की तैयारी शुरू

गाजियाबाद. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया तो फैजाबाद का नाम अयोध्या। इनके अलावा अब यूपी के गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है। मुजफ्फरनगर को पुरानाा नाम वापस दिलाने की कवायद भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने शुरू की है तो गाजियाबाद का नाम बदलकर दुर्गा भाभी नगर करने की मांग उठी है। 1999 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी गाजियाबाद का नाम दुर्गा भाभी नगर रखने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद व फैजाबाद के बाद योगी सरकार अब इस जिले का नाम रखेगी लक्ष्मीनगर

गाजियाबाद भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा ने सीएम योगी लेटर भेेजकर भेजकर दुर्गा भाभीनगर नाम रखने की मांग की है। भेजे गए लेटर में कहा गया है कि 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी गाजियाबाद का नाम दुर्गा भाभी नगर रखे जाने की बात कही थी। देश की आजादी के लिए दुर्गा भाभी ने क्रांतिकारियों के साथ लड़ाई लड़ी और जेल गईं थी। उनके पति की मौत के बाद अंग्रेजों ने सारी संपत्ति भी जब्त कर ली थी। लिहाला गाजियाबाद का नाम बदलकर उनके नाम पर रखा जाए।

दुगार् भाभी ने चंद्रशेखर के साथ देश को आजाद कराने की लड़ी थी लड़ाई

बता दें कि दुर्गा भाभी का जन्म 7 अक्टूबर 1902 को कौशाम्बी के शहजादपुर ग्राम में पंडित बांके बिहारी के घर हुआ। पिता इलाहाबाद कलेक्ट्रेट में नाजिर थे। इनके बाबा महेश प्रसाद भट्ट जालौन जिले के थानेदार। इनकी शादी लाहौर के रहने वाले क्रांतिकारी भगवती चरण बोहरा के साथ हुई थी। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए लड़ी जा रही जंग में कई बार क्रांतिकारियों की मदद की थी। चंद्रशेखर आजाद के शहीद होने के बाद दुर्गा भाभी ने लखनऊ में 1937 से 1982 तक शिक्षण केंद्र चलाया। इसके बाद में वह अपने बेटे शचींद्र बोहरा के साथ गाजियाबाद में आकर रहने लगीं और 15 अक्टूबर 1999 में यहीं पर उनका निधन हुआ था। उनके निधन के दौरान ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गाजियाबाद का नाम दुर्गा भाभी नगर रखने की बात कहीं थी। अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग तेज कर दी है।

इस जिले को मिलेगा पुराना नाम

भाजपा के फायर ब्रांड नेता व विधायक संगीत सोम ने मीडियाकर्मियों से रुबरु होते हुए कहा कि मुगल काल में इलाहाबाद का नाम प्रयाग था। मुजफ्फरनगर का नाम भी एक मुगल नवाब मुजफ्फर अली ने बदला था। उसने अपने नाम के हिसाब से मुज्जफरनगर नाम दिया था। इससे पहले इस जिले का नाम लक्ष्मी नगर था। अब यह दोबारा से लक्ष्मी नगर होना चाहिए। साथ ही विधायक संगीत सोम का कहना हैं कि मुजफ्फरनगर के जल्द ही बदल कर लक्ष्मी नगर किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: 'हैसियत' थी नहीं और पहुंच गए हथियार का लाइसेंस लेने, प्रशासन ने दे डाली ये चेतावनी