
यूपी में सब्जी मंडी और टोल प्लाजा के बाद अब पुलिस क्वार्टरों पर भी चढ़ा भगवा रंग
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में वैसे तो हर साल नए-नए गाने आते हैं। जो कांवड़ यात्रा में चलने वाले डीजे पर अक्सर सुने जाते हैं। मगर इस साल कावड़िया का सबसे फेमस गाना चल रहा है। जिसमें कांवड़ियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हीरो बनाया है। इस गाने के जरिए गायक ने अखिलेश यादव को भी टारगेट पर लेते हुए पूर्व में सपा की सरकार द्वारा लिए गए फैसले जिसमें DJ पर प्रतिबंध लगाया था की आलोचना की है। गाने के बोल हैं ‘DJ बजवादिये योगी ने, रंग जमा दिया योगी ने...’।
बता दें कि सावन के महीने में शिवभक्तों के सबसे बड़े उत्सव कांवड़ मेले में इस बार योगी पर आधारित इस गाने की गूंज ने कांवड़ियों को मदमस्त होकर नाचने को मजबूर कर दिया है। जो भी कांवड़िया इस गाने को सुनता है वो जमकर थिरकता। छोटी से बड़ी, हर किसी कांवड़ पर अब इस गाने की गूंज है। जिसका शिवभक्त कांवड़िए जमकर आनद उठा रहे हैं।
गौरतलब है कि हरिद्वार से लेकर अपने गंतव्य की और प्रस्थान करने वाले कांवड़ियों का रेला अब यूपी के जिला मुजफ्फरनगर की और कूच कर चूका है। जिसमें कई बड़ी झांकियों से सुसज्जित कांवड़ इस बार देखी जा रही हैं। कोई रंग बिरंगी कावड़ लेकर आ रहा है तो कोई लाइटों से सजी डीजे की विशाल कावड़ को लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर सबका मन मोह रहा है। लेकिन इस बार राजनीती के सूरमाओं को निशाना साधने वाला गाना कांवड़ियों की पहली पसंद बन गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित एक हरियाणवी गाने (डीजे बजवादिये योगी ने, रंग जमा दिया योगी ने), इस बार यूपी की राजनीती में हलचल मचा कर रख दी है। जिसके बाद बीजेपी के राजनेताओं के चेहरे तो खिले-खिले दिखाई दे रहे है। साथ ही शिव भक्त कावड़ियों में भी योगी आदित्यनाथ को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।
इतना ही नहीं, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर इस गाने में कटाक्ष करते हुए 2016 में कावड़ मेले में डीजे बेन के फैसले के विरोध की बात को गाने में खूब सूर ताल देकर तंज कसा गया है। इसमें कहा गया है ( अखिलेश ने हुक्म सुनाया था डीजे पर बेन लगाया था, 2017 के इलेक्शन में भोलो ने इसे हराया था...)।
Updated on:
07 Aug 2018 11:59 am
Published on:
05 Aug 2018 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
