26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर थर्राया यूपी का ये शहर, वांटेड को लगी गोली

शहर के डी पार्क एरिया में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 16 Nov 2018, 2:04 PM IST

firing

firing

नोएडा। शहर के डी पार्क एरिया में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग जारी है। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक पल्सर बाइक, एक अदद असलाह सहित कुछ कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें : इस भाजपा सांसद के बेटे की शादी में खर्च हुए थे 250 करोड़ रुपये, गिफ्ट में मिला था 33 करोड़ का हेलीकॉप्‍टर

पुलिस की गिरफ्त में आए घायल बदमाश की पहचान रवि के रूप में हुई है। रवि नोएडा के थाना 58, 24, 49, 20 सहित जिले के कई थानों में लूट के लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मुकद्दमो में वांटेड था और नोएडा सहित आसपास के जिलों में कैश लूट की वारदातों को अंजाम दिया करता था। थाना 58 पुलिस को सूचना मिली थी कि यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने डी-पार्क के सामने चैकिंग करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें : पति ने दोस्त को सौंप दी अपनी दुल्हन, फिर दामाद की जमकर हुर्इ पिटार्इ, बाद में हो गया तलाक, जानिए ये पूरा मामला

इसी दौरान बाइक पर आते इन दो अभियुक्तों को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं जवाबी फायरिंग में रवि के पैर में गोली लग गई, जबकि इसका एक साथी हल्दर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एसएसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग जारी है। आसपास के थानों में भी इनके आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। इनके पास से एक पल्सर बाइक, एक तमंचा, कुछ कारतूस बरामद किये गए हैं।