26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा से निकाला गया यह पूर्व बाहुबली विधायक अपने भार्इ के साथ अब शिवपाल की पार्टी में हो सकता है शामिल!

शिवपाल यादव से इस पूर्व विधायक की थी अच्छी नजदीकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 29 Aug 2018, 5:31 PM IST

news

DEMO PIC

नोएडा।बहुजन समाजवादी पार्टी से पहली बार विधायक बनकर अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाला पूर्व बाहुबली विधायक अपने भार्इ के साथ शिवपाल यादव की पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकता है।इसकी वजह इस दिग्गज नेता के पूर्व में सपा से विधायक होने के साथ ही शिवपाल के काफी करीबी होना है।हालांकि कुछ समय पहले ही अखिलेश यादव ने भाजपा के इस विधायक के साथ घुमने को लेकर पूर्व विधायक के बागी होने पर दोनों भार्इयों का बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः 'शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल नहीं होगे मुलायम सिंह यादव'

यह है वो दिग्गज विधायक इस वजह से सपा से हो गए थे बाहर

पूर्व बाहुबली विधायक की शिवपाल यादव से खासी नजदीकी रही है।ये पूर्व बाहुबली विधायक कोर्इ आैर नहीं बल्कि बसपा से करियर की शुरूआत करने वाले गुड्डू पंडित है।गुड्डू पंडित शुरूआत में बसपा पार्टी से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद इन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। लेकिन इस बीच ही भाजपा के सत्ता में आते ही गुड्डू पंडित की भाजपा नेताआें से उठा बैठ शुरू हो गर्इ थी। जिसके बाद उन्होंने भाजपा के हक में वोट करते हुए सपा में बगावत पर आ गये थे। बगावत करने पर समाजवादी पार्टी ने गुड्डू पंडित आैर उनके भार्इ मुकेश पंडित को बाहर का रास्ता दिखा था। वहीं भाजपा ने भी उन्हें अपनी पार्टी में दाखिल करने से साफ इनकार कर दिया। एेसे में रास्ता न मिलने पर गुड्डू पंडित ने आरएलडी का दरवाजा खटखटाया। वह आरएलडी से विधानसभा चुनाव भी लड़े। लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

यह भी पढ़ें-अब मेट्रो में नहीं मिलेगा टोकन, इससे खुलेगा एंट्री गेट

यह चल रही है चर्चा

वहीं अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित आरएलडी छोड़कर
किसी नर्इ पार्टी की तलाश में जुटे है। एेसे में शिवपाल द्वारा अपनी नर्इ पार्टी शुरू करने आैर गुड्डू पंडित के उनके खास होने से कयास लगाया जा रहा है कि यह पूर्व दिग्गज विधायक अपने भार्इ मुकेश पंडित के साथ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकता है।