
नोएडा। कोविड-19 के लिहाज से प्रदेश के संवेदनशील जिले गौतमबुद्ध नगर में सड़कों, इमारतों, सोसायटियों, सरकारी दफ्तरों, गांवों और सेक्टरों को सैनिटाइज करने का काम और तेज कर दिया गया है। बुधवार को फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने जिले के विभिन्न स्थानों को सेनिटाइज करने के लिए तीन हाई प्रेशर वाटर मिस्ट को लगाया।
दरअसल गौतमबुद्ध नगर जिले में एक अप्रैल से शुरू किए गए सैनिटाइजेशन के अभियान में पहले दो हाई प्रेशर वाटर मिस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन, बीमारी की संवेदनशीलता को देखते हुए सोमवार से तीन मशीलों को सेनिटाइजेशन के लिए लगाया गया है। सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य तेजी से पूरे जिले के संवेदनशील सेक्टरों, गांवों के साथ ही अन्य इमारतों और सोसायटियों को सेनिटाइज करने का है, जिससे कोरोना वायरस से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना के परास्त होने तक यह अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि बुधवार को जिन स्थानों और भवनों को सेनिटाइज किया गया, उनमें फायर स्टेशन नॉलेज पार्क, डीसीपी कार्यालय ग्रेटर नोएडा, एसीपी कार्यालय नॉलेज पार्क, थाना नॉलेज पार्क, थाना बीटा टू, थाना दादरी, थाना जारचा, पुलिस चौकी गुडलक, ग्राम ऐच्छर ग्रेटर नोएडा, ऐच्छर मार्केट, पुलिस चौकी बीटा टू, आवासीय सोसायटी सेक्टर पाई, थाना कासना, कासना सब्जी मंडी, कासना मार्केट, फायर स्टेशन इकोटेक 3, कार्यालय एसीपी-3, अरिहंत गार्डन ग्रेटर नोएडा वेस्ट, अरिहंत होम सोसायटी, बॉस मार्केट सेक्टर 8, गेल कार्यालय सेक्टर 16, एनटीपीसी सेक्टर 16, भेल सेक्टर 16, एसबीआई एटीएम सेक्टर-16, जी मीडिया सेक्टर-16, निम्बस मीडिया सेक्टर-16, एचडीएफसी बैंक सेक्टर-18, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स सेक्टर-18, फर्स्ट बैंक सेक्टर-18,एसबीआई एटीएम सेक्टर-18, आरबीएल बैंक सेक्टर-18, पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-14 और पुलिस चेक पोस्ट मयूर विहार बार्डर। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Updated on:
9 Apr 2020, 2:59 PM IST
Published on:
9 Apr 2020, 2:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.