15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सपा, काले कानून वापस होने से पहले पीछे नहीं हटेंगे’

Highlights - सपा के पूर्व मंत्री जावेद अब्बास ने बोला भाजपा पर जुबानी हमला - बोले- किसानों के साथ धोखा कर रही है केंद्र सरकार - कहा- सपा सरकार आने पर किसानों के रास्ते में फूल बिछाएगी सपा

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Feb 12, 2021

greaternoida2.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा. सपा के पूर्व मंत्री जावेद अब्बास ने भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है और किसान विरोधी कानून को वापस नहीं ले रही है। सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में खड़ी है। इस दौरान पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार पर जाति-धर्म की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर बार्डर पर बैठै बुजुर्ग किसानों का चरणामृत सरकार को भेजेगी शिवसेना

समाजवादी युवजन सभा के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सपा के पूर्व मंत्री जावेद अब्बास ने कहा कि सपा पूरी तरह से किसानों के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि एमएसपी को कानून के दायरे में लाने में क्या समस्या है, सरकार उनकी है। उन्होंने कहा कि एमएसपी को अगर कानून के दायरे में लाया जाता है तो उससे कम कीमत पर आप अनाज नहीं खरीद सकते, अगर आप ऐसा करेंगे तो मुज़रिम बन जाएंगे। समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जब तक तीन काले कानून वापस नहीं लिए जाएंगे, किसान पीछे नहीं हटेंगे।

सपा के पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार एक तरफ पूरे देश में जाति धर्म की राजनीति कर रही है तो दूसरी तरफ किसानों के साथ खिलवाड़ करती नजर आ रही है। क्योंकि किसान काफी लंबे समय से धरने पर बैठे हुए हैं और लगातार मांग दोहरा रहे हैं कि किसान विरोधी कानून को तुरंत वापस ले लिया जाए, लेकिन उसके बावजूद भी कानून वापस लेने के बजाय केंद्र सरकार किसानों पर लाठीचार्ज और फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। इसलिए अब सपा के कार्यकर्ता और नेता किसानों के समर्थन में खड़े हुए हैं। किसानों के रास्ते में जो कांटे बिछाए जा रहे हैं समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर वह किसानों की सरकार होगी और किसानों के रास्तों में जो कांटे बिछाए जा रहे हैं उनको हटाकर समाजवादी पार्टी फूल बिछाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें- सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को मिली जमानत