5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Greater Noida Live: शाहबेरी हादसे में दो अधिकारी सस्‍पेंड, आईएएस पर भी गिरी गाज

शाहबेरी में दो इमारतें गिरने के मामले में गेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी निलंबित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Jul 2018, 9:50 AM IST

Shahberi

Greater Noida Live: शाहबेरी हादसे में दो अधिकारी सस्‍पेंड, आईएएस पर भी गिरी गाज

नोएडा। जैसा अक्‍सर होता है, वैसा ही इस बार भी हो रहा है। एक बड़ा हादसा होने के बाद महज कुछ लोगों पर गाज गिरती है और मदद बांटकर जांच बैठा दी जाती है। ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में इमारतें गिरने के बाद भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। 36 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी है। गुरुवार सुबह तक मलबे से नौ शव निकाले जा चुके हैं जबक‍ि दो दर्जन से अधिक मलबे में दबे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा: 36 घंटे से लगातार ऑपरेशन जारी, अब तक 9 शव बरामद, मृतकों में 14 महीने के बच्ची भी

मृत‍कों के परिजनों को 2-2 लाख आर्थिक मदद

वहीं, इस मामले में योगी सरकार ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। अगर मृतकों में कोई मजदूर है तो उसे मंजूर धन‍राशि के अलावा यह मदद भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें:LIVE UPDATE ग्रेटर नोएडा: शाहबेरी हादसे के बाद प्रॉपर्टी के कारोबारी हुए फरार, दुकानों पर लगे ताले

दो अधिकारी निलंबित

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सख्‍ती के बाद मामले में ग्रेटर नोएडा परियोजना प्रबंधक वीपी सिंह और सहायक परियोजना प्रबंधक अख्‍तर अब्‍बास जैदी को सस्‍पेंड कर दिया गया है। इनके अलावा इसकी आंच आईएएस विभा चहल तक भी पहुंची है। डॉ. विभा चहल को ग्रेटर नोएडा के विशेष कार्याधिकारी अधिकारी (ओएसडी) के पद से हटाकर विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा बना दिया गया है।

देखें वीडियो: शाहबेरी हादसे के बाद प्रोपर्टी के कारोबारी हुए फरार, दुकानों पर लगे ताले

आईएएस पर भी गिरी गाज

उधर, निलंबित किए गए ग्रेटर नोएडा परियोजना प्रबंधक वीपी सिंह और सहायक परियोजना प्रबंधक अख्‍तर अब्‍बास जैदी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। पूरे मामले की जांच मेरठ मंडल की कमिश्‍नर अनीता मेश्राम को सौंपी गई है। साथ ही अवैध निर्माण कराने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को भी कहा गया है। वहीं, डीएम ने एडीएम प्रशासन कुमार विनीत काे मजिस्‍ट्रेटी जांच कर रिपोर्ट 15 दिन में देने काे कहा है।

यह भी पढ़ें:शाहबेरी में इस कारण धीरे हो रहा बचाव कार्य, अभी भी मलबे में 30 से 35 लोग दबे होने की आशंका