
रिकॉर्ड लोड़ बारिश बनी लोगों के लिए आफत, देखें शहर में कहां-कहां- लगा जाम
नोएडा। झमाझम बारिश ने जहां लोगों के चेहरे खिला दिए वहीं कई मुसिबतें लेकर भी आई। सुबह से नॉनस्टॉप हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिती हो गई है। जिसकी वजह से लोगों को दफ्तर पहुंचने में भी घंटों लग रहे तो वहीं गाड़िया भी रेंग-रेंग कर चल रही हैं। कई जगह तो सड़के तालाब में तब्दील हो गई हैं।
आंख खुलने के साथ ही रुक-रुककर हो रही बारिश ने पश्चिमी यूपी के कई शहरों को राहत दी है। जिसकी वजह से बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से भी राहत मिली। बुधवार रात से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे और अगले ही दिन सुबह मौसम ने अंगड़ाई ली और तेज बारिश शुरू हुई।
देखें वीडियो: मेरठ में देर शाम बारिश के चलते गिरा पवन जल्लाद का घर
लेकिन अब लगातार कई घंटो से हो रही बारिश होने की वजह से लोगों को दफ्तर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की खबर आ रही है। खासकर एनएच-24 और आउटर रिंग रोड पर जाम भी लग गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: Big Breaking: इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी देने वाले कालू जल्लाद का पुश्तैनी मकान बारिश में गिरा, तीन की हालत गंभीर
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज से यानी 26 जुलाई से उत्तर भारत के कई इलाकों के साथ देश के दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा अगले 24 घंटे में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई थी। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को बारिश से राहत मिली है।
Updated on:
26 Jul 2018, 11:12 AM IST
Published on:
26 Jul 2018, 11:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.