25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में यूपी शिक्षा समागम 2023 में उच्च शिक्षा मंत्री ने किया यूट्यूबर शिक्षकों का सम्मान, रोजगार विद अंकित नंबर वन

ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी शिक्षा समागम 2023 में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने यूट्यूबर शिक्षकों को सम्मानित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 8 Oct 2023, 10:32 AM IST

Noida Educational News

ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी शिक्षा समागम 2023 के मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री से सम्मान प्राप्त करते अंकित भाटी।

कहते हैं कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ तथ्यों को सीखना नहीं होता है बल्कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य दिमाग को प्रशिक्षित करना होता है। आज यूट्यूबर शिक्षकों से क्लास लेकर लाखों छात्र अपना करियर बना रहे हैं। यह कहना है उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का। उन्होंने कहा कि आज यूट्बर शिक्षकों के माध्यम से घर बैठे ही शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। इसमें ना केवल टयूशन फीस कम होती है। बल्कि छात्रों के पास कई विकल्प भी खुले होते हैं। मौका था ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी शिक्षा समागम 2023 का। जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान यूपी की विभिन्न यूनिवर्सिटी और यूटयूबर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

ग्रेटर नोएडा के यूट्यूब चैनल रोजगार विद अंकित के फाउंडर अंकित भाटी को भी उच्च शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया।
ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश शिक्षा समागम 2023 में अंकित भाटी के एजुकेशनल चैनल रोजगार विद अंकित को यूपी के नंबर 1 एजुकेशनल चैनल के रूप में सम्मानित किया गया है। अंकित भाटी को यह सम्मान यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की के लिए शिक्षा एक अहम माध्यम है। शिक्षा के द्वारा हम देश को उन्नति की नई राह की ओर ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पिस्टलबाज आंटी के खौफ में दर-बदर भटक रहा परिवार, पार्क में कट रही रात तो डीसीपी ऑफिस में दिन

इसी के साथ उन्होंने अंकित भाटी को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। पुरस्कार प्राप्त कर अंकित भाटी ने कहा कि उनका उद्देश्य यूपी सहित पूरे देश में लोगों को आसान माध्यम से शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि एजुकेशनल प्लेटफार्म रोजगार विद अंकित के यूट्यूब पर 9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। जो शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को शिक्षा के इस महाअभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रयासरत हैं।