बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में पकड़ा गया आईएसआई के संदिग्ध एजेंट से अब देश की आधा दर्जन एजेंसियां पूछताछ में जुट गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बुलंदशहर के खुर्जा में इन एजेंसियों की टीम ने डेरा डाला दिया है। कहा जा रहा है कि बुलंदशहर में आधा दर्जन एजेंसियों ने डेरा डाला हुआ है। सभी एजेंसियां एक-एककर पकड़े गए आईएसआई के संदिग्ध एजेंट से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले जाहिद को कोतवाली देहात और क्राइम ब्रांच ने 27 तारीख को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने जाहिद से मेरठ कैंट के कुछ कागजात फोटो और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए थे। आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी का खुलासा होने के बाद अब बुलंदशहर में देश की अलग-अलग एजेंसियों ने बुलंदशहर और खुर्जा में डेरा डाल दिया है। ऐजेंट जाहिद से अब एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं कि उसने क्या-क्या कागजात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसई को पहुंचाए थे।