26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वीडिश फर्नीचर कंपनी IKEA नोएडा में करेगी 5 हजार करोड़ का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Highlights: -कंपनी यूपी सरकार से 850 करोड़ की जमीन खरीदेगी -सरकार को स्टांप ड्यूटी के तौर पर 56 करोड़ का राजस्व मिलेगा -सीएम योगी ने आइकिया के अधिकारियों को बधाई दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Feb 2021, 1:03 PM IST

ikea.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नोएडा। उत्तर प्रदेश का सबसे हाईटेक शहर कहने जाने वाले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जल्द ही विश्वविख्यात स्वीडिश कंपनी आइकिया अपना बड़ा स्टोर खोलने जा रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी साढ़े पांच हजार करोड़ का निवेश प्रदेश में करेगी। इसके लिए योगी सरकार और आइकिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं। कंपनी यूपी सरकार से 850 करोड़ की जमीन खरीदेगी और बताया जा रहा है कि इस जमीन की बिक्री से यूपी सरकार को स्टांप ड्यूटी के तौर पर 56 करोड़ का राजस्व मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate: 6 महीने में 12 हजार तक सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या है आज का भाव

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र भारत में निवेश की सबसे अधिक संभावनाओं वाला क्षेत्र है। यहां पर दुनिया के सबसे अच्छे निवेश के प्रस्ताव हमारे पास निरंतर आ रहे हैं।नोएडा व आइकिया के बीच हुए भूमि हस्तांतरण एवं लीज डीड विनिमय समारोह के अवसर पर मैं दोनों संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मुझे खुशी है कि आइकिया देश के सबसे महत्वपूर्ण स्थल नोएडा में निवेश को मूर्त रूप देने जा रही है।

सीएम ने कहा कि स्वीडिश कंपनी आइकिया जन सामान्य के लिए न केवल शॉपिंग मॉल, ऑफिस, होटल और रिटेल आउटलेट आदि के निर्माण की कार्यवाही समय सीमा में करेगी, बल्कि प्रदेश के अन्य शहरों में भी निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देगी। आइकिया से जुड़े अधिकारियों को मैं एक बार फिर से आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह निवेश आपके लिए एक सुनहरा अवसर होगा। नोएडा एक ऐसा क्षेत्र है जहां एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट जेवर इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की कार्यवाही आगे बढ़ रही है।

यह भी देखें: 6 साल बाद भी नहीं बन पाया फायर स्टेशन

जानकारी के लिए बता दें कि रेडी-टू-असेंबल फर्नीचर बनाने वाली प्रसिद्ध स्वीडिश कंपनी आइकिया ने दिसंबर 2018 में प्रदेश में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए योगी सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। 2025 तक कम्पनी मैनेजमेंट परियोजना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं इसके चलते प्रदेश के हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा।