30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजाना करेंगे ये 5 उपाये तो दूर-दूर तक पास नहीं फटकेगी कोई बीमारी, मजबूत होगा इम्यून सिस्टम

Highlights -कोरोना महामारी से लड़ने को मजबूत इम्यून सिस्टम जरूरी -डॉक्टर द्वारा बताई गई टिप्स का जरूर करें पालन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Oct 2020, 10:25 AM IST

Demo

Healthy Diet: सेहतमदं रहने के लिए जरूरी है ऐसी डाइट, क्या आप करते हैं पालन

नोएडा। कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोग अपनी सेहत को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। इतनी नहीं, इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के टोटके अपनी रहे हैं ताकि वह अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकें।

हो भी क्यों न। सरकार से लेकर डॉक्टर तक लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं अपनी इम्यूनिटी बढ़ाकर और सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं। डॉक्टर एन.के शर्मा के माध्यम से आज हम आपको 5 ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं और बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं।

योग

यदि आप किसी कारण वर्कआउट नहीं कर सकते हैं, तो योग का सहारा ले सकते हैं। यह तो जानते ही होंगे कि योग करने के कितने फ़ायदे हैं। इसके लिए आप बालासन, सेतुबंधासन, धनुरासन और शलभासन कर सकते हैं। इनके अलावा अलोम-विलोम, कपालभाती आदि भी कर सकते हैं।

ऑयल पुलिंग

आयुष मंत्रालय द्वारा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए ऑयल पुलिंग की सलाह दी गई है। दरअसल यह एक आयुर्वेदिक पद्धति है और इसे करने से मुंह बैक्टीरिया-मुक्त रहता है। इसे सुबह खाली पेट किया जाता है। इसे करने के लिए शुद्ध नारियल तेल को 4-6 मिनट तक मुंह में रखकर कुल्ला करना होता है। आप इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए ऑयल पुलिंग कर सकते हैं।

शरीर को रखें हायड्रेट

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को हायड्रेट रखना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए रोजाना सुबह उठने के बाद दो गिलास पानी जरूर पियें। इसमें आप नींबू, शहद, हल्दी डालकर भी सेवन कर सकते हैं। खाली पानी पीने की तुलना में इन्हें मिलाकर पीने में अधिक फायदेमंद साबित होता है।

एक्सरसाइज

रोजाना आधे घंटे की एक्सरसाइज से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। क्योंकि इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और स्वास्थ्य ठीक बना रहता है। जरूरी नहीं कि इसके लिए आप जिम जाएं। आप सामान्य एक्सरसाइज जैसे कि वाकिंग, जॉगिंग, साइकिलिंग कर सकते हैं। आप चाहे तो स्किपिंग भी कर सकते हैं।

नाश्ता जरूर करें

डॉक्टर के मुताबिक सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। इसलिए सुबह के नाश्ते को कभी स्किप न करें। रोजाना नाश्ते में प्रोटीन और विटामिन, कार्ब्स व फाइबर युक्त चीजों का जरूर सेवन करें। साथ ही ताजे फल, साबुत अनाज और सब्जियों को भी अपने नाश्ते में जोड़ें।