
नोएडा। कोरोना वायरस से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने एक अल्ट्रा मॉडर्न इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम शुरू किया है। जो शनिवार से काम करने लगा है। इस कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 18004190 2211 पर फोन कर कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करा सकता है। यह नियंत्रण कक्ष जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से सेक्टर-59 एचसीएल टेक्नोलॉजी में स्थापित किया गया है।
सेक्टर-59 एचसीएल टेक्नोलॉजी में स्थापित के अवसर पर तीनों अथॉरिटी के सीईओ, पुलिस कमिश्नर, डीएम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में लोगों की सहायता के लिए अल्ट्रा मॉडर्न इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उक्त नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नंबर 180041902211 पर जनपद गौतम बुध नगर का कोई भी व्यक्ति फोन करके कोरोना वायरस से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है।
डीएम ने बताया कि यह कंट्रोल रूम आल इन वन मॉडल पर आधारित है, जिसके माध्यम से जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नोएडा-ग्रेनो अथॉरिटी, कोरोना कोविड-19 एवं अन्य समस्याओं का निस्तारण होगा। यह कंट्रोल रूम जिला प्रशासन,पुलिस विभाग, नोएडा अथॉरिटी एवं ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के संयुक्त प्रयास से स्थापित किया गया है।
Updated on:
5 Apr 2020, 12:21 PM IST
Published on:
5 Apr 2020, 12:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.