
IRCTC tatkal ticket booking: रिजर्वेशन नहीं है तो इस ट्रिक से टिकट की करें बुकिंग, जरूर मिलेगा कन्फर्म टिकट
नोएडा। त्यौहार और शादी के मौसम में लोगों को ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। लेकिन अब टिकट बुकिंग को लेकर लोगों को परेशानियों का समना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि IRCTC यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिजम कॉर्पोरेशन जो कि लोगों को टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा यानी कहीं से कभी भी बुक कराने की प्रदान कराती है। तत्काल टिकट उन लोगों के लिए होता है जो रिजर्वेशन कराने से चूक जाते हैं और और टिकट बुक करने के लिए ज्यादा समय भी नहीं बचा है। ऐसे में यात्रियों के पास तत्काल टिकट का सहारा रहता है। लेकिन कई बार लोगों को तत्काल टिकट में भी रिजर्वेशन वहीं मिल पाता।
तत्काल टिकट बुकिंग करते समय कई बार समय खत्म हो जाता है और टिकट बुक नहीं हो पाता। लेकिन कुछ ट्रिक और बातों को आजमा कर आप तत्काल टिकट आसानी से बुक करा लेंगे। टिंकट बुकिंग के लिए रेलवे की बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट – irctc.co.in है। इस पर पहले आओ पहले पाओं का नियम है तो आइए आसानी से तत्काल टिकट बुक करने की ट्रिक-
फर्स्ट एसी को छोड़कर सभी वर्गों में तत्काल टिकट बुकिंग की अनुमति है। तत्काल बुकिंग एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है। तत्काल टिकट यात्रा की तारीख से ठीक एक दिन पहले ही बुक होता है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रीमियम शुल्कों के भुगतान पर तत्काल टिकट बुकिंग उपलब्ध है।
तत्काल टिकट बुकिंग ट्रिक-
1-आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट/ ऐप पर लॉगिन करने के लिए एक से अधिक अकाउंट बनाएं।
2-चूंकी बुकिंग केवल एक घंटे के लिए होती है इसलिए समय बचाने के लिए पैसेंजर डिटेल्स पहले ही डाल लें। जब आप टिकट बुक करेंगे तो पैसेजर डिटेल्स पर क्लिक करते ही डिटेल्स दिखाने लगेगा और क्लिक करके डिटेल्स भर जाएंगी। इससे आपका समय बचेगा।
3-एसी क्लास के लिए सेकंड क्लास में पहले बुक करने की कोशिश करें, क्योंकि फर्स्ट और थर्ड AC जल्दी फुल हो जाते हैं।
4-टिकट बुकिंग के लिए जब भी भुगतान करें तो ऑनलाइन बैंकिंग माध्यम से करें। क्योंकि यह भुगतान का सबसे तेज तरीका है।
5-उन ट्रेनों में टिकट बुक करने से बचें जिनकी तत्काल टिकट बुकिंग पहले ही खत्म हो चुकी है।
तत्काल टिकट बुकिंग के नियम
1-आईआरसीटीसी ने नियमों के मुताबिक तत्काल टिकट के लिए एक पीएनआर (यात्री नाम रिकॉर्ड) पर अधिकतम चार यात्रियों के लिए ही टिकट बुक किया जा सकता है।
2-तत्काल टिकट बुकिंग के समय सभी का पहचान प्रमाण प्रस्तुत करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यात्रा के दौरान टिकट में मौजूद नाम में से किसी एक का आईडी प्रूफ होना चाहिए। आईडी प्रूफ ऐसा होना चाहिए जो रेलवे में मान्य हो। इन आईडी फ्रूफ को यात्रा के दौरान चेक किया जाता है।
3-ध्यान देने बात ये है कि तत्काल टिकट बुकिंग में वरिष्ठ नागरिकों या किसी कोे भी किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाती है।
4-तत्काल टिकट बुकिंग के बाद किसी भी रूप में टिकट के संशोधन की अनुमति मिलती।
तत्काल टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं दिया जाता है।
Published on:
16 Aug 2018, 2:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.