26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिव-इन में रहने वाले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ किया ऐसा काम, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

शादी का झांसा देकर आठ माह से रह रहा था महिला के साथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 Sep 2018, 6:16 PM IST

live in partner demo pic

लिव-इन में रहने वाले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ किया ऐसा काम, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

नोएडा. हाइटेक शहर नोएडा के सेक्टर 59 में रहने वाली एक विधवा महिला के साथ लिव इन में रह रहे शख्स ने ऐसी हरकत की है, जिसे सुनकर ऐसे रिश्तों से आपका विश्वास उठ जाएगा। पति की सड़क हादसे में मौत की वजह से विधवा एक दो साल के बच्चे की मां के साथ पहले तो एक युवक उसे और उसके बेटे को अपनाने का झांसा देकर लिव इन में रहने लगा। लेकिन उसके इरादे ठीक नहीं थे। जल्द ही वह ठगी का प्लान बनाने लगा। ठगी करने के लिए युवक ने पहले अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों का भरोसा जीता। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उसके साथ 8 महीने तक लिव इन में रहता रहा। इसके बाद महिला को युवक ने आमदनी बढ़ाने के लिए कार खरीदकर कैब के रूप में कंपनी में लगाने का झांसा दिया। प्रेमी की बातों में आकर महिला ने एक लाख नकद और करीब 4 लाख की ज्वेलरी के साथ अपनी सैलरी भी उसे दे दी। इसके बाद यह सब लेकर आरोपी फरार हो गया।

यह भी पढ़ेंः दरिंदा 5 वर्ष की बच्ची से कर रहा था मुंह काला, जब लोगों ने सुनी बच्ची की चींख तो किया ये काम

महिला ने पुलिस से की शिकायत
प्रेमी के धोखे सन्न महिला के परिजनों ने सेक्टर 58 कोतवाली में उसके खिलाफ शिकायत की है। मूलरूप से लखीमपुर निवासी 30 वर्षीय महिला एक प्रइवेट कंपनी में नौकरी करती है। परिजन ने बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति की दो साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। उससे 2 साल का एक बेटा भी है। पति की मौत के बाद अकेलेपन का सामना कर रही इस महिला को एक साल पहले कंपनी में ही उसकी मुलाकात आरोपित युवक से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई। उसने बेटे के साथ महिला को अपनाने का वादा किया और उनके घर आने लगा। महिला के परिजन भी उसके झांसे में आ गए। इसके बाद आठ महीने से आरोपित महिला के साथ लिव-इन में ही रह रहा था।

यह भी पढ़ें- नोएडा घूमने आई किशोरी के साथ हैवान मौसा चार दिनों तक करता रहा दुष्कर्म,जब हुआ खुलासा तो...

महिला का आरोप है कि शादी की बात पर वह अपने परिजनों को मनाने की बात कह कर टाल जाता था। इसी बीच वह कार खरीदने के लिए काफी दिनों से पैसे मांग रहा था। इसके बाद उस पर विश्वास करते हुए 12 सितंबर को पीड़िता से एक लाख नकद और करीब 4 लाख की ज्वैलरी के साथ अगस्त महीने की सैलरी लेकर आरोपित फरार हो गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि पीड़ित महिला के परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है। फिलहाल, पीड़ित महिला भी आरोपित के घर गई है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।