
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। वे चार दिन से लापता व्यापारी का पता न चलने पर नाराज हैं। बुधवार सुबह वे केंद्र के सामने जमकर बैठ गए और किसी को अंदर नहीं जाने नहीं दे रहे।

मेरठ में सुबह 10 बजे तक करीब 30 फीसदी वोटिंग हुई। सुबह मुस्लिम क्षेत्रों में ज्यादा भीड़ देखी गई।

मेरठ में भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पत्नी मधु के साथ अपना वोट डाला।

मेरठ के मेडिकल थाना इलाके के कुटी चौराहे के पास हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र में सथानीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सुबह ही अपना वोट डाल दिया।

बिजनौर जनपद में सुबह 10 बजे तक 11.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

शामली में एक जगह चुनाव प्रचार वाले कप में चाय बांटी गई। फिलहाल इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

हापुड़ में 10 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान की खबर है।