30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोेएडा में अधिकारी इस तकनीक से लगाएंगे ट्रैफीक जाम पर लगाम

शहर में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार किया है।

2 min read
Google source verification
noida

नोएडा। शहर में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जिसके तहत शहर में कई बड़े बदलाव करने पर विचार किया गया है। इसके तहत तीन स्तर से ट्रैफिक को व्यवस्थित किया जाएगा। पहले शॉट टर्म, दूसरा मीडियम व तीसरा लांग टर्म। इनके ही आधार पर पॉलिसी बनाई जाएंगी। इसी तर्ज पर शहर में विकास कार्य व हो चुके कार्यों के ले- आउट में भी बदलाव किया जाएगा।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

शहर में विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर प्राधिकरण और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा एक बैठक की गई जिसमें एलिवेटड रोड पर चढ़ने व उतरने के संबंध, रजनीगंधा चौराहा, अंडरपास, यू-टर्न , चौराहों पर बने लेफ्ट टर्न, नयाबांस में यातायात की समस्या, स्कूल, आइटी आफिस, कमर्शियल भववन, अस्पताल एवं बड़ी औद्योगिक इकाईयों के आसपास यातायात व्यवस्था, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में पार्किंग, नोएडा के मुख्य मार्गो पर लेफ्ट टर्न , ऑटो एवं ईरिक्शा के रूट व स्टेंड के अलावा ट्रैफिक लेन सिस्टम, रेड लाइट खराब होना आदि से यातायात पर पड़ने वाले असर को लेकर बड़ी चर्चा की गई। लोगों ने अपने सुझाव दिए। इन सुझावों व यातायात विभाग द्वारा इन सभी को लेकर एक प्रजेंटेशन भी दिया गया। इसी आधार पर एक एक्शन प्लान तैयार किया गया। जिस पर अमल करने के निर्देश सीईओ आलोक टंडन द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने यातायात को तीन भागों में बांटा।

शॉर्ट टर्म के लिए तैयार पॉलिसी से मिलेगी राहत

बैठक में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए पहले शॉट टर्म पर चर्चा की गई। शॉट टर्म में मुख्य मार्गों पर 16 लेफ्ट टर्न चिन्हित किए गए। इसके अलावा अतिक्रमण अभियान को लेकर पालिसी, मॉल, रेस्त्रां के आसपास पार्किंग पॉलिसी, ऐसे चौराहे जहां पेड़ या बिजली के खंबे हैं इनको हटाना, चौराहों व सड़कों को गढ्ढा मुक्त करना, एफओबी का प्रयोग के लिए प्रमुख सड़कों पर बनी सेंट्रल वर्ज की दीवार को ऊपर करना आदि शामिल हैं।

मीडियम टर्म में किसान से चले रहे मुद्दों को समाप्त करना

मीडियम टर्म में ऐसी सड़के जिनकी चौड़ाई या जिन सड़कों का निर्माण किसान मुद्दों या न्यायालय में चल रहे मामलों के चलते नहीं हो सका है। इन सभी मामलों की एक सूची तैयार की जाएगी। साथ ही एक पॉलिसी बनाकर इन सभी मुद्दों को का निस्तारण कर निर्माण कार्य शुरू करने पर विचार किया गया है। पहले चरण में यहां छह सड़कों को चिन्हित किया गया है। इन सड़कों का निर्माण किसान मुद्दों के चलते अटका हुआ है। इनमें से अधिकांश सड़के मुख्य सड़कों को ग्रामीण इलाकों से जोड़ती हैं।

लॉंग टर्म में मुख्य सड़कों पर व्यवस्थित होगा यातायात

लॉंग टर्म थोड़ा लंबा जरूर है और इसमें शामिल कार्यों को करने के लिए समय जरूर लगेगा लेकिन इससे शहर के जाम व यातायात को व्यवस्थित किया जाएगा। इसमें तीनों मास्टर प्लान- सड़के, डीएससी रोड, एलिवेटड रोड को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए शाहदरा ड्रेन और रजनिगंधा पर एलिवेटड रोड बनाने पर भी चर्चा की गई। इन सभी को पॉलिसी बनाकर कार्य करने के बाद ही यातायात को व्यवस्थित किया जा सकेगा।