27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में मोबाइल और चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, 12 मोबाइल बरामद

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मियां खान ने बताया कि मोबाइल स्नैचिग गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को सेक्टर-64 मेट्रो लाइन के पास से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी ई-रिक्शा और ऑटो में बैठी सवारियों को निशाना बनाने थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 16 Sep 2022, 12:40 PM IST

mobile_and_chain_snatching_gang_busted_in_noida_three_arrested.jpg

पति ने की पत्नी की हत्या

कोतवाली सेक्टर फेज-3 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिग गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को सेक्टर-64 मेट्रो लाइन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मियां खान ने बताया कि तीनों आरोपी ई-रिक्शा और ऑटो में बैठी सवारियों को निशाना बनाने थे।

राह चलते लोगों को बनाते थे निशाना

पुलिस की गिरफ्त में खड़े विनीत पुत्र सतीश कुमार, सिद्धार्थ पुत्र अरविन्द और प्रिंस पुत्र भगवान दास तीनों शातिर किस्म के मोबाइल स्नैचर हैं। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मियां खान ने बताया कि तीनों आरोपी ई-रिक्शा और ऑटो में बैठी सवारियों को निशाना बनाने थे। पलक झपकते ही बड़ी सफाई से ई-रिक्शा व ऑटो में बैठी सवारियों की जेब से फोन निकाल लेते थे और फिर बीच रास्ते में उतर पर भाग जाते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी मोटर साइकिल पर सवार होकर आते और राह चलते लोगों से मोबाइल छिन कर भाग जाते थे।

12 नए मोबाइल और बाइक बरामद

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मोबाइल स्नैचिग की कई वारदातों की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। उसी दौरान जब ये गैंग सेक्टर-64 मेट्रो लाइन के पास मोबाइल स्नैचिंग कर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। इनके कब्जे से स्नेच और चोरी किये गये कीमती 12 नए मोबाइल फोन और चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।