11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (29th August 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल के रेट बढ़ने के आसार, खरीदारी का आज सुनहरा मौका

Mustard oil Rate Today (29th August 2022) : लोगों का महंगाई के कारण बुरा हाल है। पेट्रोलियम पदार्थों के चलते सरसों का तेल भी महंगा है। हालांकि यूपी में सरसों का तेल अभी सस्ता है। विशेषज्ञों ने जल्द ही रेट बढ़ने के आसार जताए हैं। अगर आप सरसों का तेल खरीदना चाहते हैं तो आज 29 अगस्त को 159 रुपये लीटर है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Aug 29, 2022

mustard-oil-rate-today-in-up-mustard-oil-price-today-in-uttar-pradesh.jpg

Mustard Oil Rate Today (29th August 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल के रेट बढ़ने के आसार।

Mustard oil Rate Today (29th August 2022) : महंगाई के चलते देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों पर आर्थिक संकट गहरा रहा है। जनता सरकार की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है, लेकिन सरकार इस ओर विशेष ध्यान दे रही है। ये हालात वैश्विक बाजार में क्रूड आयल के दाम घटने के बावजूद हैं। पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के कारण बाजारों में हर चीज महंगी हो गई है। माल भाड़ा महंगा होने के कारण देशभर के विभिन्न राज्यों में सरसों का तेल भी महंगा मिल रहा है। हालांकि यूपी में सरसों का तेल न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। हाल ही में जहां यूपी में भी सरसों का तेल 181 रुपये लीटर पहुंच गया था। वहीं आज 29 अगस्त को 159 रुपये पर खुला है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह खरीदारी का उचित समय है, आगामी दिनों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

Mustard oil Rate Today (29th August 2022) : देशभर के बाजारों में महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। इसके चलते आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यही कारण है कि बाजारों में सरसों के तेल के रेट विभिन्न राज्यों कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में राहत है। उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल अन्य राज्यों के मुकाबले काफी नीचे जा पहुंचा है। आज 29 अगस्त को यूपी में सरसों का तेल 159 रुपये प्रति लीटर है। विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में सरसों के तेल के दाम बढ़ने के आसार जताए हैं।

यह भी पढ़ें - सरसों का तेल सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, जानिए आज के भाव

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 29 अगस्त को सरसों के तेल के रेट शाहजहांपुर में 151 रुपये के न्यूनतम स्तर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले लगातार चार दिन सरसों के तेल के सबसे कम हाथरस में 142 रुपये था तो इससे पहले 24 अगस्त को सरसों का तेल हाथरस में ही 143 रुपये था। वहीं, इससे पहले लगातार तीन दिन हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर था। जबकि इससे पहले दो दिन सरसों का तेल सबसे कम औरैया में 140 रुपये प्रति लीटर था।

यह भी पढ़ें - सरसों के तेल में गिरावट का दौर शुरू, आज ही करें खरीदारी

यूपी के वायदा बाजार में सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट आज 29 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर पर खुल रहे थे। उससे पहले सरसों के तेल के सबसे ज्यादा 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये तक पहुंच गए थे। वहीं 6 अगस्त को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 5 अगस्त को सरसों का तेल सर्वाधिक कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था।