11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (21st September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में मंदी का दौर जारी

Mustard oil Rate Today (21st September 2022) : बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का बुरा हाल है। इसी वजह से विभिन्न राज्यों में सरसों का तेल भी महंगा है। हालांकि अभी यूपी में अभी राहत है। उत्तर प्रदेश में आज एक रुपये की गिरावट के साथ 21 सितंबर को सरसों के तेल का भाव 156 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Sep 21, 2022

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-uttar-pradesh.jpg

Mustard Oil Rate Today (21st September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में मंदी का दौर जारी।

Mustard oil Rate Today (21st September 2022) : सरकार ने हाल ही में थोक महंगाई दर कम होने का दावा किया था। हालांकि इसका असर महंगाई पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। बाजार में हर एक सामान महंगा होता जा रहा है। वहीं जनता सरकार की ओर उम्मीदों से देख रही है, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा है। पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के कारण माल भाड़ा बढ़ने से हर वस्तु महंगी है। वहीं सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में तेजी बनी हुई है। जबकि यूपी में सरसों के तेल में राहत है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, आज 21 सितंबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल एक रुपये की गिरावट के साथ 156 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

Mustard oil Rate Today (21st September 2022) : पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के कारण सभी घरेलू सामान के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर है। जबकि यूपी में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल रेट अन्य राज्यों के मुकाबले अभी नीचे हैं। आज 21 सितंबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल 156 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े - सरसों के तेल में बड़ा उलटफेर, जानें आज के ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में आज 21 सितंबर को लगातार दूसरे दिन सरसों के तेल के रेट हाथरस में 144 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले 19 सितंबर को सरसों का तेल शाहजहांपुर में 151 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 18 सितंबर को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर तो 17 सितंबर हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर था।

यह भी पढ़े - सरसों के तेल में जबरदस्त गिरावट, आज खरीदारी पर होगी बड़ी बचत

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 21 सितंबर को भी कानपुर में लगातार 23वें दिन 180 रुपये हैं। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 29 अगस्त को हमीरपुर में महज 162 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।