5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: मोहम्मद शमी-हसीन जहां विवाद में फिर आया नया मोड़, अब हसीन जहां ने कर डाली ये मांग

अब बढ़ सकती हैं आईपीएल खेल रहे क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Apr 11, 2018

noida

अमरोहा. क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मोहम्मद शमी जहां आईपीएल में व्यस्त हैं, वहीं उनकी पत्नी हसीन जहां ने अब शमी के खिलाफ अलीपुर कोर्ट में घरेलू हिंसा व शादी के बाद अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध का केस दर्ज कराया है। साथ ही शमी से गुजारा भत्ते की मांग भी की है। हसीन जहां ने इसको लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं। हसीन जहां ने कहा है कि शमी के खिलाफ जमानती व गैर जमानती धाराओं में कई केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका से जब पूछा गया प्रदेश के राज्यपाल का नाम तो मिला चौंकाने वाला जवाब

यह भी पढ़ें- तीन तलाक के बाद इद्दत पूरी कर ससुराल पहुंची पीड़िता हलाला को भी तैयार, लेकिन पति हुआ फरार

उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी थी। जिसके बाद बीसीसीआई ने भी उनसे किनारा कर लिया था। हालांकि बाद में बीसीसीआई ने अपना निर्णय बदल लिया और शमी कांट्रेक्ट बरकरार कर दिया। यही वजह है कि फिलहाल शमी आईपीएल में अपने हाथ आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एनकाउंटर मैन के सख्त तेवर के आगे इस नामी स्कूल ने टेके घुटने, कहा- गलती हो गई माफ कर दीजिए

यह भी पढ़ें- यूपी में यहां छप रही नकली भारतीय करंसी, एसओजी और पुलिस की रेड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इसी बीच मंगलवार को फिर से हसीन जहां शमी पर केस दर्ज कराने अलीपुर कोर्ट पहुंच गई। यहां हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा व शादी के बाद अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध का केस दर्ज कराया है। बता दें कि इससे पहले हसीन जहां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसको लेकर कोलकाता पुलिस जांच में जुटी है।

वेस्ट यूपी की अन्य खबरें, देखें पत्रिका बुलेटिन-