
नोएडा। भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में एक दिन में अलग अलग जगहों पर 10लाख पौधे लगाकर रिकॉर्ड कायम किया गया। इस दिन को खास बनाने के लिए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह ने भी जिले में आयोजित विभिन्न पौधारोपण कार्यक्रमों में शिरकत की। नोएडा प्राधिकरण उद्यान विभाग ने एक दिन में शहर के विभिन्न पार्कों, ग्रीन बेल्ट और सड़कों के किनारे विभिन्न प्रजातियों के 255289 पौधे लगाकर एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का नोएडा का ही पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-91 स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क में लगभग60 हजार पौधों का रोपण किया गया।
बहुमंजिला इमारतों के बीच नष्ट हरियाली को लेकर उठाया ये कदम
नोएडा में बहुमंजि़ली इमारतों के कारण जो नोएडा की हरियाली नष्ट हुई है। उसको फिर से जिंदा करने के लिए नोएडा प्राधिकरण उद्यान विभाग ने शहर के विभिन्न पार्कों, ग्रीन बेल्ट और सड़कों के किनारे विभिन्न प्रजातियों के 255289पौधे लगाकर एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले नोएडा ने एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकॉर्ड 17नंबर 2018 को बनाया था। जिसमें 170104पौधे लगाए गए थे। शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर- 91 स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क में लगभग60हजार पौधों का रोपण किया गया।
खुद मंत्री और सांसद ने भी की पहल
नोएडा प्राधिकरण के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के साथ गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा,विधायक पंकज सिंह,यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीरसिंह और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी समेत शहरवासी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पर्यावरण के स्वच्छ न रहने से हम स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। कहा जाता है कि स्वच्छता के बिना स्वास्थ्य की कल्पना ही बेमानी है। । उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत होगा।
Published on:
9 Aug 2019, 8:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.