1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Noida News: शिमला-दार्जिलिंग घूमकर लौटते ही थाने पहुंची दुल्हन, पति पर लगाया सीढ़ियों से धकेलने का आरोप

Noida Bride News: नोएडा में हनीमून से लौटते ही थाने पहुंची नई नवेली दुल्हन। पति पर लगाया दार्जिलिंग के होटल की सीढ़ियों से धकेलने और मारपीट का गंभीर आरोप। जानें पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
Noida Sector 113 Police, Honeymoon Horror, Newly Married Couple Dispute

नोएडा की नई नवेली दुल्हन ने लगाए गंभीर आरोप | फोटो सोर्स- patrika.com

Honeymoon Assault Case: नोएडा से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन के लिए उसका हनीमून किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। शिमला और दार्जिलिंग अपने पति के साथ हनीमून मनाने गई नई नवेली दुल्हन, हनीमून से लौटते ही सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गई। दुल्हन ने अपने पति पर मारपीट करने और होटल की सीढ़ियों से धक्का देकर जान से मारने की धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए है। नोएडा पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के अगले ही दिन से शुरू हो गई थी मारपीट

पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी इसी साल 30 अप्रैल 2026 को हुई थी। शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ उसका पति ऐसा कुछ करेगा। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के अगले ही दिन से उसके पति ने छोटी-छोटी बातों पर गंदी- गंदी गालियां देना और मारपीट करना शुरू कर दिया था।

दार्जिलिंग के होटल में की क्रूरता

शुरुआती लड़ाई-झगड़े के बाद, दोनों 4 मई को हनीमून के लिए शिमला गए थे। इसके बाद वे सिक्किम और दार्जिलिंग भी पहुंचे। महिला ने बताया कि ट्रिप पर जाने के बाद भी पति का बर्ताव बिल्कुल नहीं बदला और वह वहां भी उसे प्रताड़ित करता रहा। आरोप है कि 9 मई को दार्जिलिंग के एक होटल में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं और उसे होटल की सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया।

सिर, पीठ और घुटनों पर आई गंभीर चोटें

सीढ़ियों से गिरने के कारण दुल्हन के सिर, पीठ और दोनों घुटनों पर गंभीर चोटें आई है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने दर्द होने के कारण विरोध किया, तो पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जब किसी तरह नोएडा वापस लौटने के बाद जब महिला ने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया तो उसके साथ फिर से मारपीट की गई। जिसके बाद से पति घर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस घटना से परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपना मेडिकल टेस्ट कराने के बाद नोएडा के सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। और साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।