एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा वधावन ने बताया कि, मूविंग अनडेकोरेटेड कोच में सेलिब्रेशन का एक घंटे का किराया 8,000 रुपए है। स्टेशन पर रुकी ट्रेन के लिए यह 5,000 रुपए है। डेकोरेटेड कोच में रनिंग ट्रेन के लिए हर घंटे 10,000 रुपए और स्टेशन पर रुकी ट्रेन के लिए 7,000 रुपए खर्च करने होंगे। इसमें टैक्स शामिल नहीं है। ट्रेन में अधिकतम चार कोच बुक किए जा सकते हैं। इसके लिए 15 दिन पहले आवेदन करना होगा।