8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालौन में टायलेट पर लिखा मुगल बादशाहों का नाम माहौल गरमाया, दो पर मुकदमा दर्ज

यूपी में लगातार अराजकतत्व माहौल खराब करने की कोशिश में लगे रहते हैं। जालौन में अराजकतत्वों ने सामुदायिक शौचालयों की दीवारों पर मुगल शासकों के नाम लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। 7 सामुदायिक शौचालयों पर पेंट कराकर मुगल शासकों का नाम पेशाब घरों के बाहर लिखा दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालौन

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 May 2022, 5:29 PM IST

जालौन में टायलेट पर लिखा मुगल बादशाहों का नाम माहौल गरमाया, दो पर मुकदमा दर्ज

जालौन में टायलेट पर लिखा मुगल बादशाहों का नाम माहौल गरमाया, दो पर मुकदमा दर्ज

यूपी में लगातार अराजकतत्व माहौल खराब करने की कोशिश में लगे रहते हैं। जालौन में अराजकतत्वों ने सामुदायिक शौचालयों की दीवारों पर मुगल शासकों के नाम लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। 7 सामुदायिक शौचालयों पर पेंट कराकर मुगल शासकों का नाम पेशाब घरों के बाहर लिखा दिया था। कुछ लोगों ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। और तत्काल कार्रवाई करते हुए जालौन पुलिस ने दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बीते 23 मई का है।

फोटो वायरल हो गई

जालौन जिले के अलग-अलग स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों में कपिल नाम के एक शख्स ने अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट से कुछ तस्वीरों को साझा किया। फोटो वायरल हो गई। असके बाद शहर में इसका विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा था, मुझे देखकर सुकून मिला और आपका क्या ख्याल है? नगर में नए शौचालय और पेशाब घर उपलब्ध हैं इस्तेमाल करें...।

जिला प्रशासन तत्काल मिटाया

जालौन जिला मुख्यालय उरई में नगर के शौचालयों पर मोहम्मद गजनवी, अकबर, औरंगजेब, हुमायूं अलाउद्दीन खिलजी के नाम लिख दिया था। सूचना मिलने पर नगर पालिका और जिला प्रशासन तत्काल उसे मिटा दिया। और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें : यूपी में एक जुलाई से लगेंगे 4जी स्मार्ट प्रीपेड मीटर, बिजली उपभोक्ता हो जाएं अलर्ट

दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

एएसपी जालौन असीम चौधरी ने बताया कि, कुछ दिन पूर्व सार्वजनिक शौचालयों पर मुगल शासकों के नाम लिखने का मामला सामने आया। पुलिस ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। बीते 23 मई को अराजतत्वों ने शहर के 7 पेशाबघरों पर पेंट कराकर मुगल शासक के नाम लिखे थे।

यह भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में यूपी में सबसे अधिक लोगों ने गंवाई जान