उत्तर प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। एक साल से लगी रोक हट गई है। यूपी में एक जुलाई से बिजली के 4जी प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगेंगे। इस मामले में यूपी पावर कारपोरेशन और केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के बीच सहमति बन गई है। प्रदेश में 2जी व 3जी तकनीक के करीब 12 लाख मीटर लगे हुए हैं। जिसको अब बदल कर 4जी तकनीक में बदला जाएगा। उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने पोस्टपेड उपभोक्ताओं की जमा की गई सिक्योरिटी मनी को बिल में समायोजित करने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की गई कि, जिस भी कंपनी के प्री-पेड स्मार्ट प्रीपेड लगवाए जाएं, लेकिन वह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) प्रमाणपत्र का मानक पूरा करने वाला होना चाहिए।