
फीस बढ़ोत्तरी मामला: प्रशासन ने इन नामी स्कूल मैनेजमेंट को कमेटी में किया शामिल तो सड़कों पर उतरे पैरेंट्रस
नोएडा. फीस बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर पैरेंट्स के निशाने पर प्रशासन आ गया है। स्कूल और अभिभावकों के बीच जारी विवादों के निपटारे के लिए जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई कमेटी का विरोध शुरू हो गया है। आॅल नोएडा स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने बताया कि डीएम द्वारा बनाई गई कमेटी से एसोसिएशन को कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमेटी का गठन मनमाने ढंग से किया गया है। कमेटी में शामिल तीन नामों पर आपत्ति है, उनसे एसोसिएशन और कोई उम्मीद नहीं है।
नोएडा स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन ने नोएडा के सेक्टर—33 में मीडिया से बात करते हुए प्रशासन की ओर से पूर्व में फीस की समस्या हल करने के लिए बनाई गई कमेटी का विरोध किया है। अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने कमेटी में शामिल तीन नामों पर आपत्ति जताई है। जितेंद्र कसाना ने कहा कि कमेटी में अभिवाहक के तौर पर प्रशांत सिंह को शामिल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत सिंह के बच्चे अमेठी स्कूल में पढ़ते ही नहीं हैं। जबकि उनका नाम एमिटी इंटरनेशनल स्कूल अभिवाहक के आधार पर शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन को कमेटी में सेक्टर 30 दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कामनी भसीन को भी शामिल किए जाने में आपत्ति है। उन्होने बताया कि कामनी भसीन के समय में ही स्कूलों सबसे अधिक फीस बढ़ोतरी हुई थी। अभिभावक संघ के महासचिव ने आरोप लगाया है कि कमेटी में दिल्ली में रहने वाले एक को शामिल किया गया है जबकि रखा जाना चाहिए। इस मामले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री से शिकायत किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया है कि इन नाम को कमेटी से नहीं हटाया गया तो इसका विरोध सडको पर उतर कर किया जागा।
Updated on:
7 Oct 2018, 1:12 PM IST
Published on:
7 Oct 2018, 1:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.