
नोएडा। 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद वेस्ट यूपी के कई जिलों से अलग—अलग तस्वीरें सामने आईं। कुछ जिलों में सुबह बाजार खुलते ही लोग दुकानों पर टूट पड़े और सोशल डिस्टेंशिंग को भूल गए। वहीं, नोएडा में एक नजारा ऐसा दिखा, जो लापरवाह लोगों को जागरूक करेगा।
ग्रॉसरी स्टोर पर लगी लाइन
लॉकडाउन के ऐलान के के बाद कई जिलों में प्रशासन ने बाजार खुलने का एक समय निर्धारित कर दिया है जबकि नोएडा में अभी ऐसा कोई सिस्टम तय नहीं किया गया है। यहां जरूरी सामान की दुकानें खुल रही हैं। खास बात यह है कि नोएडा में लोग कोरोना वायरस को गंभीरता से लेते दिखे। सेक्टर—19 स्थित एक ग्रॉसरी स्टोर पर इसकी बानगी देखने को मिली। यहां दुकान के बाद सोशल डिस्टेंशिंग का खासा ख्याल रखा गया। इसके लिए एक निश्चित दूरी पर रोड पर गोला बना दिया, जिसमें खड़े होकर लोगों ने लाइन में लगकर सामान लिया।
पुलिस ने की बैरिकेडिंग
वहीं, यूपी—दिल्ली बॉर्डर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोका जा रहा है। इस बीच केवल जरूरी काम से जाने वाले लोगों को ही जाने दिया जा रहा है। दिल्ली—नोएडा फ्लाईवे (DND) पर बुधवार की सुबह कुछ ऐसा ही नजारा दिखा।
Updated on:
25 Mar 2020 12:06 pm
Published on:
25 Mar 2020 12:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
