25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल के विधायक पर महिला पत्रकार से बदसलूकी मामले में योगी की पुलिस ने कसा शिकंजा

आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एक न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआऱ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 21 Nov 2018, 8:51 PM IST

Somnath bharti FILE PHOTO

केजरीवाल के विधायक पर महिला पत्रकार से बदसलूकी मामले में योगी की पुलिस ने कसा शिकंजा

नोएडा. विवादों से पुराना नाता निभाने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती एक बार फिर पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। भोरती को एक निजी न्यूज चैनल की महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी महंगी पड़ती दिख रही है। महिला पत्रकार की शिकायत पर बुधवार को महिला थाने में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे, इस वीडियो में दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे विधायक सोमनाथ भारती लाइव कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल पर महिला पत्रकार पर भड़क कर उन्हें अपशब्द कहते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि सोमनाथ भारती का विवादों से पुराना नाता रहा है। विवादों की वजह से ही उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। बीते दिनों वह नोएडा स्थित एक निजी न्यूज चैनल में बतौर मेहमान मौजूद थे। चैनल की महिला पत्रकार उनसे सवाल-जवाब कर रही थीं। लाइव कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल पर सोमनाथ भारती ने महिला पत्रकार पर भड़क गए और उन्हें अपशब्द कहने लगे। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला पत्रकार ने कहा है कि चैनल पर लाइव टीवी डिबेट में सोमनाथ भारती ने मुझे गन्दी गाली दी और वेश्या बनने को कहा। पत्रकार जनता की आवाज होते हैं और अपने दायित्व को समझते हुए ही सवाल पूछते हैं। मैंने भी जनता की नाराजगी से जुड़ा सवाल आम आदमी पार्टी की विधायक सोमनाथ भारती से पूछा, जिसके जवाब में सोमनाथ भारती ने मुझे गन्दी गाली दी। बीजेपी का दलाल कहा और मुझे वैश्या बनने को कहा। सोमनाथ भारती ने चैनल और उसके संचालन को बंद कराने की धमकी दी। महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि भारती ने भाषा की मर्यादा को तार-तार किया है।

पीड़ित न्यूज़ एंकर का कहना है कि एक महिला होने के नाते मेरे साथ जिस तरह की गली-गलौज का इस्तेमाल किया गया है, उससे मेरे सम्मान को ठेस पहुंची है। मेरी मानहानि हुई है। यह मेरा भावनात्मक, सामाजिक और मानसिक शोषण है। महिला पत्रकार की इस शिकायत पर बुधवार को नोएडा पुलिस ने 39 स्थित महिला थाने में विधायक सोमनाथ भारती की खिलाफ आईपीसी की धरा-504 और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला पत्रकार ने कहा है कि सोमनाथ भारती के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये, जिससे समाज में सन्देश जा सके कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जा सकता।