30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: मुस्लिम बाहुल्य बूथ पर ईवीएम से छेड़छाड़ की खबर के बाद जमकर हुई नोकझोंक

ईवीएम खराब होने पर गठबंधन प्रत्याशी और अफसरों में नोकझोंक मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर ईवीएम मशीन में जानबूझकर छेड़छाड़ का लगाया आरोप सिकंदराबाद में ईवीएम खराब होने की वजह से करीब 1 घंटे तक मतदान रुका रहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 11 Apr 2019, 1:57 PM IST

sikandrabad

BIG NEWS: मुस्लिम बाहुल्य बूथ पर ईवीएम से छेड़छाड़ की खबर के बाद जमकर हुई नोकझोंक

नोएडा. प्रथम चरण के लिए चल रहे मतदान में एक बार फिर मुस्लिम बाहूल्य इलाकों में ईवीएम खराब होने की खबर से सनसनी फैल गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए चल रहे मतदान के दौरान सिकंदराबाद स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में बने बूथ नंबर 270 पर ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से करीब 1 घंटे तक मतदान रुका रहा।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ही जया प्रदा को लगा बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने कर दिया ये काम

इसकी खबर जैसे ही गौतमबुद्ध नगर से गठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर को लगी तो वे आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उन्होंने यहां एक घंटे तक मतदान रुकने पर आपत्ति जताते हुए ईवीएम मशीन को बदलने की मांग की। बताया जाता है कि इस दौरान सतवीर नागर की मौके पर मौजूद अफसरों से जमकर नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें: भीम आर्मी और कांग्रेस में हुई डील से इमरान के खिले चेहरे, मायावती को लग सकता है बड़ा झटका !

विवाद की सूचना मिलने पर पर एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गठबंधन के प्रत्याशी सतवीर नागर के साथ ही बसपा नेताओं ने भी मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर मतदान धीमी गति से चलने का आरोप लगाया । इन लोगों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर ईवीएम मशीन में जानबूझकर छेड़छाड़ की जा रही है, ताकि अल्पसंख्यों के वोटों को खराब किया जा सके।