मोबाइल के जरिए ये लोग दिल्ली, मुंबई, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों के लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें जल्दी अमीर बनने का झांसा देकर इस काले कारोबार से जोड़ते थे। बताया जा रहा है कि जो लोग ऑनलाइन Satta King पर सट्टा नहीं खेल सकते थे, वे मैनुअली सट्टा खेलते थे। पुलिस की मानें तो इस गिरोह के जरिये रोजाना करीब 2 लाख रुपए का सट्टा लगाया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब इन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।