11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबेडकर जयंती पर पहली बार दिखा ऐसा नजारा, दलित ही नहीं इन धर्मों के लोगों ने भी बाबा साहब को किया याद

गीत और कविता के माध्यम से याद किया बाबा साहब को

2 min read
Google source verification
DR BR Ambedkar

नोएडा. संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती नेओडा में भी उत्साह के साथ मनाई गई । मुख्य कार्यक्रम नोएडा के सैक्टर -95 मे दलित प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया किया गया था । यहां लगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा को फूलों से सजाया गया। नोएडा के सैक्टर 21ए से विशाल रैली निकली गयी, जो आयोजन स्थल पर समाप्त हुई। यहां लोगों ने उनकी प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

दाऊद के कथित गुर्गों का बड़ा खुसाला, डॉन की कार की होली जलाने वाले यह बाबा हैं निशाने पर

इसके बाद लोगों ने इस अवसर पर गीत और कविता पेश कर बाबा साहब को याद किया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा के सैक्टर -95 मे दलित प्रेरणा स्थल में सभी के प्रवेश को निशुल्क कर दिया था। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगो दलित प्रेरणा स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर लोगों ने बाबा साहब को याद किया। ग्रेटर नॉएडा के जारचा गांव में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 127वीं जयन्ती के दौरान जहां लोगो ने झाकियां निकाल कर उनकी जयंती मनाई। वहीं, रागनी का कार्यक्रम भी रखा तो दूसरी तरफ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि जिन लोगों को ब्लड की जरूरत है, उन्हें ब्लड दिया जा सके। वहीं झाकियों के दर्शन में किसी तरहा की कोई समस्या न हो उसको लेकर पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की हुई थी।

उत्तर प्रदेश की और ज्यादा खबरों के लिए देखें पत्रिका टीवी

गौरतलब है कि इससे पहले 2 अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ भारत बंद के दौरान बड़ा पैमाने पर हिंसा हुई थी। इस दौरान 8 दलितों की मौत हो गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन इस पुरी तरह मुस्तैद दिखी। यही वजह है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गए।

गौरतलब है कि इससे पहले 2 अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ भारत बंद के दौरान बड़ा पैमाने पर हिंसा हुई थी। इस दौरान 8 दलितों की मौत हो गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन इस पुरी तरह मुस्तैद दिखी। यही वजह है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गए।