26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल व डीजल के दाम में लोगों को मिली यह राहत, जानिए आज का भाव

petrol diesel price today
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 20 Feb 2019, 9:55 AM IST

petrol

पेट्रोल व डीजल के दाम में लोगों को मिली राहत, जानिए आज का भाव

नोएडा. डीजल और पेट्रोल के दाम के बढ़ते दामों से बुधवार को लोगों को राहत मिली है। बुधवार को पेट्रोल व डीजल के दाम में इजाफा नहीं किया गया है। मंगलवार को पेट्रोल के रेट में 9 और डीजल के दाम में 6 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई थी। नई दिल्ली में पेट्रोल 71 रुपये और डीजल 66.17 पैसे की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। वहीं यूपी के नोएडा में पेट्रोल 70.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.32 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: #Pulwama बिलखते हुए बोलीं शहीद अजय की मां, एक दिन भारत पाकिस्तान को जरूर सिखाएगा सबक

जानकारी के अनुसार, बुधवार को पेट्रोल व डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 71 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ दाम क्रमश: 73.11 और 76.64 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ में 73.72 रुपये प्रति लीटर हो गए है। नई दिल्ली में 66.17 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में डीजल के दाम 67.95 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। मुंबई में डीजल के दाम 69.30 और चेन्नई में डीजल के दाम 69.91 रुपये प्रति लीटर हो गए है। पिछले 6 दिनों में पेट्रोल के दाम में 67 पैसे और डीजल के दाम में 55 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

यह भी पढ़ें: BIG NEWS:'उप मुख्यमंत्री' की मां यूपी की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव!