
पेट्रोल प्राइस टुडेः आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां घर बैठे जानिए 28 अगस्त का रेट
नोएडा. डीजल की कीमतें लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर हैं। मंगलवार को डीजल की कीमत दिल्ली में 69.61 रुपये प्रति लीटर, जबकि सोमवार को 69.46 रुपये लीटर रही थी। पेट्रोल के दामों में भी इजाफा हुआ। पेट्रोल के दाम में 14 से 15 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली के साथ में नोएडा में भी पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। नोएडा में मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 11 पैसे और डीजल के दाम में 15 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है।
पेट्रोल के भाव आज के - Petrol diesel price Today
राजधानी के साथ नोएडा में भी हुआ पेट्रोल व डीजल के दामों में इजाफा
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.05 रुपए प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। यहां पेट्रोल की कीमत 80.98 रुपये, मुंबर्इ में 14 पेट्रोल की कीमत 85.47 रुपए प्रति लीटर, चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होकर 81.09 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। देश की राजधानी दिल्ली से बात करें तो 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। यहां पर डीजल के दाम 69.61 रुपए प्रति लीटर हुए है, वहीं कोलकाता में डीजल के दाम में भी 15 पैसे प्रति लीटर 72.46 रुपए, मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। जिसके बाद से मुंबर्इ में डीजल में 73.90 रुपए प्रति लीटर हुए है। चेन्नर्इ मेें डीजल के दाम 73.54 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुके हैं।
यह है नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल
28/08/2018 78.59
27/08/2018 78.48
डीजल
28/08/2018 69.81
27/08/2018 69.66
रोजाना बदलते है पेट्रोल व डीजल के भाव
अर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे की तेल की कीमतों और डॉलर रुपये के एक्सचेंज रेट के हिसाब से तेल कंपनियां रोजना डीजल-पेट्रोल के रेट तय करती हैं। हालाकि रोजना सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल पर लगभग 19.48 और डीजल पर 15.33 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाती है। केंद्र सरकार के अलावा राज्योंं में अलग से टैक्स लगता है।
मार्केट में रोजाना पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव होने की वजह से शहर के अनुसार रेट भी अलग-अलग होते है। आप कई बार साइट को देखकर पेट्रोल के रेट को लेकर पंप बहस करते हैं। कई बार यह झगड़े की वजह भी बन जाता है। आप गलत भी हो सकते है। रोज बदलने वाले रेट की वजह से बहस न करें। यह जरुरी नहीं होता है कि जो कीमतें आपके शहर में है वही दूसरे शहर में हो। दो शहरों में पेट्रोल व डीजल की कीमतें अलग-अलग होने की वजह से तुलना भी करना ठीक नहीं है।
Updated on:
28 Aug 2018 03:52 pm
Published on:
28 Aug 2018 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
