दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच चर्चा शुरू हुई कि शिखर धवन की जल्द ही टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है। हालांकि इसके बाद शिखर धवन को एशिया कप में मौका मिला और उन्होंने दो शतक की मदद से 342 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन इसके बाद विंडीज के खिलाफ उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के सदस्य रहे एक खिलाड़ी ने बताया कि टीम में अभी सबकुछ सही नहीं है। टीम इंडिया के क्रिकेटरों को अनुष्का की दखलंदाजी ठीक नहीं लगती। क्रिकेटर ने यह भी खुलासा किया था कि अनुष्का शर्मा कभी-कभी बल्लेबाजों के लिए होने वाली बैठक में भी उपस्थित रहती हैं।