3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सट्टेबाजी का विरोध करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

नोएडा में सट्टेबाजी का विरोध करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Oct 2018, 9:25 AM IST

noida

बड़ी खबर: सट्टेबाजी का विरोध करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

नोएडा. सेक्टर-8 में एक युवकी की सट्टाबाजों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बजरंग दल कार्यकर्ता बताए जाने वाला यह युवक अक्सर सट्टा लगाने का विरोध करता था। गुरुवार रात को भी उसके घर के पास एक सट्टा कारोबारी लोगों से सट्टा (Satta King) लगवा रहा था तभी युवक वहां पहुंचा और इसका विरोध करना शुरू कर दिया, जिसको लेकर सट्टा संचालक ने युवक के सीने में गोली मार दी। बजरंग दल कार्यकर्ता को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली मारने वाला आरोपी फरार हो गया है। घटना के विरोध में लोगों ने अस्पताल और थाना सेक्टर-20 में जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एप्पल के मैनेजर की तरह ही इस जिम ट्रेनर को भी पुलिसकर्मी ने गले में मारी थी गोली, 7 महीने से पड़ा है बिस्तर पर

जानकारी के अनुसार, बिहार के खगड़िया निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी में रहते थे। अजय कुमार के घर के पास ही एक सट्टा कारोबारी लोगों से सट्टा लगवाता है, जिसका अजय अक्सर विरोध करता था। अजय के भाई ने सेक्टर-20 थाने में तहरीर दी है। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात को जब अजय घर आया तो उसके पीछे-पीछे अशरफ भी घर पहुंच गया और वह अजय सी-96 के पास ले गया। जहां जीतू यादव, जफर, सरताज, रफिक और सिताबू पहले से ही मौजूद थे। इस लोगो में अजय को घेर लिया और जीतू ने सीने मे गोली मार दी।

इस फिल्म अभिनेता ने भाजपा नेताओं के सामने ही गांधी जी पर कर दी अभद्र टिप्पणी, मच गया बवाल

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय की मौत के बाद कॉलोनी के लोगों का गुस्सा भड़क गया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद लोगों ने थाने में पहुंचकर हंगामा भी किया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यूपी में भी हुई कश्मीर जैसी बड़ी वारदात देखें कैसे पुलिसकर्मियों को गोली मारकर हथियार लूट ले गए बदमाश

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने गुरुवार को दिन में सट्टे के धंधे की पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर लोगों में पुलिस खिलाफ गुस्सा था। लोग इससे पूर्व भी थाने में सट्टेबाजों की शिकायत कर चुके हैं। आरोपियों ने शिकायत करने वालों को जान से मारने की धमकी दी थी।

यूपी के इस शहर में प्यार में पागल पत्नी ने की पति की इस तरह हत्या, देखें वीडियो-