26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NOIDA: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने के बाहर धरने पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता- Video

Highlights: -नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा को थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया -आरोप है कि उन्होंने अपने किराएदार के साथ किराया न देने पर मारपीट की -किराएदार द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Jun 2020, 4:44 PM IST

screenshot_from_2020-06-04_16-41-18.jpg

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। वहीं सूचना मिलते ही वर्तमान महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा नेता थाना सेक्टर-24 पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। आरोप है कि पुलिस ने रंजीश मानते हुए पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा को गलत ढंग से फंसाया और गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : भाजपा की पूर्व विधायक के भतीजे ने की आत्महत्या, सूचना मिलते ही मंत्री और नेताओं ने लगा दी दौड़

जानकारी के मुताबिक नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा को थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने अपने किराएदार से किराया न देने पर मारपीट की। जिसके बाद किराएदार द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस पर कार्रवाई करते हु पुलिस ने नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:Corona से मरने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी के घर चोरी, क्वारंटीन सेंटर में है परिवार, नहीं दर्ज हो सकी FIR

भाजपा के पदाधिकारियों का आरोप है कि नरेश शर्मा और कुछ पुलिस वालों की आपस में कहासुनी हो गई थी और इसी से रंजिश मानते हुए थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गलत मुकदमे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार पटवा की तहरीर के आधार पर नरेश शर्मा के खिलाफ एनसीआर नम्बर 32/2020 धारा 323, 552, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।