
नोएडा. आपराधिक वारदातों में महिलाओं की भागीदारी नोएडा पुलिस के लिए सिरदर्द बन रही है। हत्या मे शामिल सृष्टि गुप्ता हो या कुछ दिनों पहले सेक्टर-39 में लूट में शामिल निधि राठौर और अब सेक्टर 20 पुलिस ने नेहा पाठक को उसके आठ साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं हथियार चलाने से लेकर गिरोहों का संचालन धड़ल्ले से कर रही हैं। सेक्टर 20 थाना पुलिस ने ऐसे ही अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है, जिसका संचालन नेहा पाठक अपने पति के साथ मिलकर कर रही थी। घरों में चोरी, मोबाइल लूट, चेन स्नेचिंग की वरदातों अलग-अलग गुट बनाकर यह गिरोह अंजाम देता था। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 26 मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, विदेशी चाकू, कई कार्टून चोरी का समान और नगदी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक नेहा पाठक अपने पति विनय पाठक के साथ मिलकर घरों में चोरी, मोबाइल लूट, चेन स्नेचिंग की वरदातों अंजाम देने वाले गिरोह का संचालन कर रही थी। इस गिरोह ने नोएडा के हरौला, अट्टा मार्केट, इंदिरा मार्केट, ब्रह्मपुत्र मार्केट के अलावा कई अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने सेक्टर-4 के एक प्लाट नंबर ए-95 पर छापा मारकर इन्हें लूट और चोरी के माल का बंटवारा करते गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में गाजीपुर निवासी दीपक उर्फ विनय पाठक, मधुबनी बिहार निवासी प्रशांत कुमार चौधरी, बेगूसराय बिहार निवासी राम कुमार, नोएडा के हरौला निवासी सैफ अली, ओम, बस्ती निवासी विजय कुमार, हरौला निवासी अर्जुन कुमार, कुंदन और गाजीपुर निवासी नेहा शामिल है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाक्सर जितेंद्र की हत्या मे शामिल उसकी गर्लफ्रेंड सृष्टि गुप्ता हो या अभी कुछ दिन पहले फैशन डिजाइनर स्टूडेंट निधि राठौर सभी ने अपने साथियों साथ मिलकर लूट की वारदात में हिस्सा लिया था। लूट मामले में निधि के दो बॉयफ्रेंड पकड़े गए थे, जबकि निधि राठौर फरार चल रही है। अब नेहा पाठक की गिरफ्तारी ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस अधिकारी भी मान रहे हैं कि अब आपराधिक वारदातों में महिलाएं भी बेहिचक हिस्सा ले रही है और गैंग इनका इस्तेमाल लोगों के बीच घिरने पर ढाल के रूप में करते हैं।
Published on:
15 Mar 2018 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
