27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखलाक हत्याकांड के आरोपी को लोकसभा चुनाव का टिकट देने वाले अमित जानी बिसाहड़ा से गिरफ्तार

रुपेंद्र राणा के समर्थन में ही जानी बिसाहड़ा में एक पंचायत करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने अनुमति न देते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 Oct 2018, 8:15 PM IST

ग्रेटर नोएडा। बिसाहड़ा कांड के मुख्य आरोपी को अपनी पार्टी उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना से लोकसभा चुनाव का टिकट देने वाले अमित जानी को पुलिस ने बिसाहड़ा गांव से गिरफ्तार किया है। अमित जानी गांव में एक पंचायत करने की तैयारी में थे। जिसकी अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी। अनुमति न मिलने पर वे धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें-इस शहर में अवैध मीट कारोबारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, 2 गिरफ्तार

आपको बता दे कि अमित जानी ने भाजपा पर अखलाक हत्याकांड में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अखलाख हत्याकांड के एक आरोपी रवी की मौत के बाद उसके परिजनों को दिया गया आर्थिक मदद का चैक आज तक कैश नहीं हुआ। इससे पहले वे गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ रूपेंद्र राणा को अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। रुपेंद्र राणा के समर्थन में ही जानी बिसाहड़ा में एक पंचायत करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने अनुमति न देते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।