22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा से करवा चौथ मनाने भारत पहुंची यह हाईप्रोफाइल महिला हुई पुलिस के हवाले

शातिर महिला के दिमाग में छिपे राज उगलवाने के लिए 4 नवंबर तक पुलिस करेगी पूछताछ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 1 Nov 2018, 5:41 PM IST

Natasha Rajpoot

कनाडा से करवा चौथ मनाने भारत पहुंची यह हाईप्रोफाइल महिला हुई पुलिस के हवाले

नोएडा. रील लाइफ की बंटी और बबली को तो आप सभी ने देखी होगी। लेकिन हम आज आपको एक ऐसी रियल लाइफ की बंटी से मिलाने जा रहे हैं, जिसने लोगों को आशियाना बसाने के नाम पर अरबों रुपए डकार कर बैठ गई। हालांकि, फ्लैट के नाम पर अरबों की ठगी के आरोपी प्रीमिया बिल्डर की डायरेक्टर नताशा राजपूत अब पुलिस की गरिफ्त में है। इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने नताशा को बुधवार को पांच दिनों की पुलिस रिमांड परभेज दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम अब उससे प्रीमिया ग्रुप के प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछताछ करेगी। इसके अलावा ग्रुप के मालिक तरुण शीन और उसकी दोनों पत्नियों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें- बढ़ते प्रदूषण के बीच यूपी के इस शहर में 243 प्राइवेट वाहनों को किया गया सीज

बताया जाता है कि नताशा तरुण की दूसरी पत्नी लक्ष्मी राजपूत की भतीजी है। गौरतलब है कि ठगी के मामले में चरणजीत साहनी और अमित सोमाल पहले से जेल में हैं। क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में नताशा के लिए 14 दिन की रिमांड की अर्जी दी थी, लेकिन अदालत ने पांच दिन की अर्जी मंजूर की है।

यह भी पढ़ें- चार किन्नरों ने अकेले पाकर युवक के साथ किया ऐसा काम, सुनकर उड़ जाएंगे होश

नताशा ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे
कोर्ट के आदेश के मुताबिक नताशा 4 नवंबर की शाम 5 बजे तक रिमांड पर रहेगी। इस दौरान पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम नताशा से सरकारी भूखंड हासिल करने, बायर्स से लिए गए पैसों को डायवर्ट करने के तरीकों और स्थान के बारे में पूछताछ की जाएगी। एसपी क्राइम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम पूछताछ में लगी हुई है। आपको बता दें कि क्राइम ब्रांच ने रविवार को नताशा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह पति के साथ कनाडा से इंडिया करवाचौथ मनाने आ रही थी।