25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Highway पर चलती गाड़ी में महिला ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल तो पड़ गए लेने के देने

एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी में डांस करने का वीडियो वायरल। युवक का साइकिल पर स्टंट करना भी पड़ा भारी मुकदमा दर्ज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 Aug 2021, 2:44 PM IST

noida.jpg

नोएडा। यूं तो पर्दे पर हर कोई छा जाना चाहता है और सोशल मीडिया के आने के बाद लोगों के दबे हुए अरमानों को नए पंख मिले हैं, लेकिन मशहूर होने के लिए उट-पटांग हरकतें करना, अपनी जान और दूसरों की जान जोखिम में डालकर सड़कों पर स्टंट करना अब लोगों को भारी पड़ने लगा है। इस मामले में पुलिस सख्त हुई है और कार्रवाई भी कर रही है। ऐसे ही 3 मामलों में पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

यह भी पढ़ें: अंकुश राजा का Bhojpuri Song बोलबम गाना 'कटवा सईया गड गईल हो' यू ट्यूब पर मचा रहा धमाल, देखें Video

दरअसल, नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार से दौड़ रही टाटा की पिकअप गाड़ी पर डांस करते हुए युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवती अपनी जान की परवाह न करते हुए डांस कर रही है। सूरजपुर से नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के बीच का ये वीडियो बताया जा रहा है। वाहन में महिला, पुरुष व बच्चे बैठे दिख रहे हैं। 40 सैकेंड का यह वीडियो एक तरफ पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल रहा है तो दूसरी तरफ जान हथेली पर रखकर नाच रही युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन मामला उस समय तूल पकड़ जब एक राहगीर ने इसका वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरु कर दी है।

दूसरा मामला नोएडा सेंट्रल जोन-2 में स्थित ईकोटेक 3 थाने का है। पुलिस ने ऐमनाबाद के पास जलपुरा गांव के जंगलों में स्पोर्ट्स वाहनों से स्टंट करने वाले तीन लोग गिरफ्तार किया है और उनके वाहन भी जब्त किये गए हैं। यह सभी आरोपी लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे थे। इस स्टंटबाजी का उद्देश्य था शॉर्ट वीडियो बनाकर के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मशहूर होना। गिरफ्तार किए गए लोगों में गाजियाबाद निवासी आर्यन सूरमा, बृजेश शर्मा और नोएडा के सिराज धींगरा शामिल है। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि स्टंटबाजी का आयोजन गुरुग्राम के रहने वाले एक युवक ने किया था और उन्हें यहां आमंत्रित किया गया था। पुलिस और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी में ओबीसी में शामिल हो सकती हैं 39 नई जातियां, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

बता दें कि नोएडा की खुली सड़कें इन स्टंट करने वाले लोगों को लुभाती हैं। इसके कारण अक्सर लोग यहां आकर स्टंट कार शॉर्ट वीडियो बनाते हैं। इसी तरह लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर नोएडा की सड़कों पर साइकिल पर खड़े होकर युवक स्टंट कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई और उनके साथी बताते हैं उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। इस प्रकार की शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए परमिशन लेनी पड़ती है। पुलिस इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।