13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आत्महत्या करने के लिए गर्भवती ने महिला नहर में कूदी, पुलिस ने बचाया

समय रहते महिला काे निकाल लिया गया बाहरमहिला और उसका दोनों ही अब हैं स्वस्थ

2 min read
Google source verification
police.jpg

महिला को निकालते पुलिसकर्मी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नाेएडा ( Noida ) जाको राखे साइयां मार सके ना कोई.... यह कहावत उस समय चरितार्थ हो गई जब पारिवारिक क्लेश के कारण आत्महत्या करने के लिए कोर्ट पुल से नहर में छलांग लगा दी। महिला डूबते देख वहां से गुजर रही पुलिस ( Noida Police ) पीआरवी के सिपाहियों ने महिला काे समय रहते नहर से बाहर निकाल लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने महिला और उसके बच्चे दोनों को स्वस्थ बताया।

यह भी पढ़ें: मुलायम सरकार में रहे मंत्री को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, 26 साल बाद पीड़ित को मिला इंसाफ

आत्महत्या करने के लिए नहर में कूदी महिला की जान पुलिसकर्मियों की तपरता से बच गई। महिला को सीएचसी दादरी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली क्षेत्र की इस घटना में 35 वर्षीय महिला ने नहर में कूदकर जाने देने की काेशिश की। स्थानीय लोगों ने पीआरवी काे इसकी सूचना दी तो समय रहते रेस्कयू हाे सका और महिला काे नहर से निकाल लिया गया। महिला गर्भवती है। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गृह क्लेश घटना की वजह था। महिला के परिवार वालों काे सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें: जिस प्रॉपर्टी पर योगी जी बैठे हैं, वह उनकी नहीं, देश की जनता की है : प्रियंका गांधी

एडीसीपी ने बताया की महिला ने पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने नहर में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश है। पुलिस पीआरवी की तत्परता से बची महिला की जान बच गई, कुछ देर और न जाती महिला की जान जा सकती थी। पुलिस मामले की जांच जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है की कि कारण था कि महिला को ऐसा आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। पुलिस की तत्परता से कि गई कर्रवाही लोग तारीफ कर रहे है। वही गौतम बुध्द नगर के पुलिस कमिश्नर ने भी दो ज़िंदगी बचाने के प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें: Aam Aadmi Party: पंचायत चुनाव के बाद अब यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ा दम दिखाने को तैयार 'आप', जानें पूरी डीटेल

यह भी पढ़ें: एनसीआर में बिक रहे थे नामी कंपनी के नकली पीवीसी पाइप, घरों की बुनियाद पड़ सकती है कमजोर